Last Updated:
Ujjain News: इस राशि के जातकों को गुरु का मिथुन राशि में गोचर थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. इस दौरान संतान के साथ अपने रिश्तों पर ध्यान देना होगा. परिजनों के साथ भी तालमेल बनाए रखने की जरूरत है.
उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अपना विशिष्ट महत्व है. इसी आधार पर आने वाले समय के शुभ-अशुभ संकेतों की गणना की जाती है. अधिकांश लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला दिन कैसा बीतेगा. ग्रहों की चाल तय अवधि में न सिर्फ राशि बल्कि नक्षत्र भी बदलती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. शास्त्रों के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है. गुरु को शिक्षा, धन, संतान, वैवाहिक रिश्तों की मिठास और जीवन की खुशियों का कारक ग्रह कहा जाता है. जब गुरु की स्थिति अच्छी हो, तो इंसान के जीवन में सुगमता और खुशहाली बढ़ती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, पांच दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बुरा साबित होगा. मध्य प्रदेश के उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि इस परिवर्तन से किन तीन राशियों को कष्ट होगा और उनको क्या उपाय करना होगा.
वृश्चिक- इस राशि के जातकों को इस अवधि में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. निवेश के लिए समय तो सामान्य रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी. थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. इस अवधि में किसी नए काम की शुरुआत न करें. वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है.
धनु- इस राशि के जातकों को गुरु के इस गोचर की अवधि में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. अपने रिश्ते पर ध्यान देना होगा. करियर में भी सावधानी बरतनी होगी. व्यापार में कुछ परेशानी हो सकती है. रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए आपको नौकरी के साथ ही घर परिवार के लोगों से भी तालमेल बनाए रखना होगा. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा.
जरूर करें ये उपाय, मिलेगी राहत
आचार्य आनंद भारद्वाज ने कहा कि गुरु दोष के निवारण के लिए पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें. रोजाना या फिर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें. “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” या “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” गुरु मंत्रों का जाप करें. इसके अलावा गुरुवार को पीली वस्तुओं जैसे- दाल और वस्त्रों का दान करें. केले के पेड़ की पूजा करें और गुरुजनों का सम्मान करें.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.