Last Updated:
Glenn Maxwell IPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब बतौर प्लेयर कभी आईपीएल में नजर नहीं आएंगे. आखिरकार उन्होंने दो दिसंबर को एक भावुक पोस्ट लिखकर इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास का ऐलान कर दिया. 37 वर्षीय मैक्सवेल लंबे समय से फॉर्म और फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे. शायद यही कारण था कि उन्होंने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए भी अपना नाम नहीं भेजा था.
नई दिल्ली: कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के बाद अब धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने भी आईपीएल से संन्यास ले लिया है. मैक्सवेल ने दो दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर फैंस को इसकी जानकारी दी. चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेल चुके मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड बेहद ही साधारण था. 37 साल का यह ऑलराउंडर घटिया फॉर्म के साथ-साथ खराब फिटनेस से भी जूझ रहा था.
मिनी ऑक्शन में खुद को नहीं किया रजिस्टर्ड
16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी, लेकिन मैक्सवेल ने अपना नाम जब नीलामी के लिए नहीं दिया, तभी से क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर चर्चाएं आम थीं.
View this post on Instagram