ग्वालियर के गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। घटना के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक जिला स्तरीय जांच दल गठित करने के निर्देश दिए हैं
.
घटना शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुर की है, जहां छात्रों को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में मरा हुआ मेंढक पाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत से भी बात की थी, जिस पर उन्होंने जांच की बात कही थी।
जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने बताया है कि प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में दूषित मध्यान्ह भोजन के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच दल गठित कर जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट में कोई भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें…
ग्वालियर में बच्चों के मिड डे मील में निकला मेंढक
ग्वालियर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों को परोसे गए मिड डे मील में मेंढक जैसा बड़ा जीव निकल आया। भोजन की बाल्टी खोले जाने पर स्टाफ ने जीव को देखा और तुरंत उसका वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजा। पूरी खबर पढ़ें