टाटा की इस कार ने फिर मनवाया लोहा! 90 दिनों से मार्केट में मचा रखा तहलका, अब भी है नंबर 1

टाटा की इस कार ने फिर मनवाया लोहा! 90 दिनों से मार्केट में मचा रखा तहलका, अब भी है नंबर 1


Last Updated:

Nexon में फीचर्स की भी भरमार है, जिसमें एलईडी हेडलैंप्स, वेंटिलेटेड सीट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और वॉयस कंट्रोल सनरूफ शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ईएसपी, टीपीएमएस और ऑटो हेडलैंप्स व वाइपर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने बीते कुछ सालों में भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. कंपनी ने इंडिया में सेफ कारों का ट्रेंड शुरू किया है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई सेफ कारें मौजूद हैं. इनमें से एक कार है टाटा नेक्सॉन. लॉन्च के बाद से ही ये कार लगातार सेल्स चार्ट में टॉप करती आई है. हालांकि, हुंडई क्रेटा ने इसे कई बार कड़ी टक्कर दी है. पर नवंबर में फिर एक नेक्सॉन ने अपना लोहा मनवाया है और टॉप स्पॉट पर कब्जा करने में कामयाब रही है. यह लगातार तीसरी बार है कि इस कार ने नंबर 1 पर कब्जा किया. इस साल सितंबर, अक्तूबर और अब नवंबर में ये कार इंडिया की नंबर 1 एसयूवी बन गई.

कितनी यूनिट्स बिकीं?
नवंबर 2025 में 22,434 यूनिट्स के साथ, नेक्सॉन इंडिया की बेस्टसेलर लिस्ट के टॉप स्पॉट पर कब्जा करने में कामयाब रही. दिलचस्प बात यह है कि नेक्सॉन ने पिछले तीन महीनों सितंबर, अक्तूबर और नवंबर 2025 में हर बार 22,000 से ज्यादा यूनिट्स सेल की है जो अपने आप में एक शानदार सेल्स फिगर है. यह दिखाता है कि भारत के बेहद कॉम्पटेटिव मार्केट में, खासकर सब-4 मीटर सेगमेंट में, नेक्सॉन की लगातार बढ़िया डिमांड बनी हुई है-यह वही सेगमेंट है जिसमें मारुति सुजुकी की कारें सालों से दबदबा बनाए हुए थीं.

GST 2.0: गेम-चेंजर
₹1.55 लाख की कटौती का असर: इतने बड़े प्राइस करेक्शन ने Nexon को सीधे प्रीमियम हैचबैक (जैसे Tata Altroz, Maruti Baleno) और कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट के ग्राहकों की पहुंच में ला दिया है. ग्राहक अब उसी बजट में एक SUV का दमदार लुक, अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतर सुरक्षा प्राप्त कर सकता है, जिससे अपग्रेड करना आसान हो गया है. टाटा मोटर्स ने GST कटौती के साथ जो अतिरिक्त डील्स या स्कीम्स दीं जिसका फायदा टाटा को मिला.

पॉवरट्रेन पोर्टफोलियो
टर्बो-पेट्रोल: यह उन ग्राहकों के लिए है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए आसान ड्राइविंग और हाईवे पर दमदार प्रदर्शन चाहते हैं. AMT/DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा इसे शहरी ट्रैफिक के लिए आदर्श बनाती है.
डीजल इंजन: यह उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्लस है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और बेहतर माइलेज चाहते हैं. कई प्रतिस्पर्धियों ने अब डीजल विकल्प बंद कर दिया है, जिससे Nexon को फायदा मिलता है.

सीएनजी वेरिएंट
ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी: इसकी सबसे बड़ी खासियत बूट स्पेस बचाए रखना है, जो अक्सर CNG कारों की सबसे बड़ी कमी होती है. यह उन ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो प्रतिदिन ज्यादा किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं और सबसे कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

टाटा की इस कार ने फिर मनवाया लोहा! 90 दिनों से मार्केट में मचा रखा तहलका



Source link