नेशनल टी-20 ब्लाइंड क्रिकेट: बिहार, ओडिशा ने जीते मैच: जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले – Jabalpur News

नेशनल टी-20 ब्लाइंड क्रिकेट: बिहार, ओडिशा ने जीते मैच:  जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले – Jabalpur News



रानीताल स्टेडियम में मंगलवार को पांच दिवसीय नेशनल टी-20 क्रिकेट फॉर ब्लाइंड 2025-26 (नागेश ट्रॉफी) के दूसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में बिहार और ओडिशा ने शानदार जीत दर्ज की।

.

पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश और बिहार की टीमें आमने-सामने थीं। मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मध्य प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में बिहार ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर 5 गेंद में बिना कोई विकेट खोए 165 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दूसरे मैच में पुडुचेरी और ओडिशा के बीच मुकाबला हुआ। पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम 19 ओवर 2 गेंद में सभी 10 विकेट खोकर केवल 92 रन ही बना सकी। ओडिशा ने इसके जवाब में आक्रामक खेल दिखाते हुए मात्र 6 ओवर 5 गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए 93 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

टूर्नामेंट में देश के पांच राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हरियाणा और पुडुचेरी शामिल हैं। बुधवार को सुबह 9:00 बजे पहला मुकाबला हरियाणा और पुडुचेरी के बीच खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में बिहार और ओडिशा की टीमें आमने-सामने होंगी। मध्य प्रदेश को बुधवार को आराम दिया गया है।



Source link