पेशाब करने से रोका तो दुल्हन के भाई की हत्या, भिंड में कैबिनेट मंत्री के समधी ने मारी गोली! गिरफ्तार

पेशाब करने से रोका तो दुल्हन के भाई की हत्या, भिंड में कैबिनेट मंत्री के समधी ने मारी गोली! गिरफ्तार


Last Updated:

Bhind Murder Case: भिंड गोहद में शादी समारोह के पास गाली-गलौज से रोका तो मंत्री राकेश शुक्ला के समधी ने मार दी गोली. गौरव गुर्जर की हत्या के बाद बवाल. समधी गिरफ्तार पर दो फरार. जानें पूरा मामला…

मृतक और आरोपी (फाइल फोटो)

रिपोर्ट: रवि रमण त्रिपाठी

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दबंगई की एक घटना ने समाज को स्तब्ध कर दिया. गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डांग सरकार गांव में हाईवे किनारे चल शादी समारोह चल रहा था. यहां दबंगों को गाली-गलौज और पेशाब करने से रोका गया तो गोली चल गई. दुल्हन के चचेरे भाई 25 वर्षीय गौरव गुर्जर की मौत हो गई.

गोली मारने का आरोप कैबिनेट मंत्री राकेश शुकला के समधी जेपी कांकर और दो साथियों पर है. हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने कांकर को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य दो आरोपी सुनील कांकर और दीपू बोहरे फरार हैं. वहीं, ओबीसी समाज और भीम आर्मी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है.

ये था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात की है. डांग सरकार गांव में गुर्जर परिवार की बेटी की शादी हो रही थी. हाईवे किनारे कार खड़ी कर जेपी कांकर और उसके साथी शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे. गौरव ने शांति भंग न करने की गुजारिश की, तो आरोपी तैश में आ गए. कांकर ने तत्काल बंदूक निकालकर गौरव के सीने में गोली मार दी. मौके पर ही गौरव की मौत हो गई. शादी का माहौल मातम में बदल गया. परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया. एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने घंटों समझाइश की, तब जाकर जाम खुला.

जल्द गिरफ्तार होंगे फरार आरोपी
थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया, “मामला गंभीर है. जेपी कांकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके दो साथी फरार हैं, लेकिन जल्द पकड़े जाएंगे. हत्या का केस दर्ज है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की.” गुर्जर समाज के नेताओं ने मंत्री राकेश शुक्ला से मिलकर न्याय की मांग की, कहा कि दबंगों को संरक्षण मिल रहा है. भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. ओबीसी संगठनों ने इसे जातीय हिंसा करार दिया. जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पेशाब करने से रोका तो दुल्हन के भाई की हत्या, मंत्री के समधी ने मारी गोली!



Source link