भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक 18 वर्षीय छात्रा ने चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना चंबल नदी के बरही पुल पर हुई। सूचना मिलने पर एमपी और यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फूप पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार
.
जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान ज्योति जैन (18) पुत्री अशोक जैन के रूप में हुई है। वह देवनगर कॉलोनी, महावीर गंज भिंड की रहने वाली थी। मंगलवार सुबह वह किसी काम का बोलकर घर से निकली थी। इसके बाद वह चंबल नदी के बरही के पास स्थित पुल पर पहुंची।
अचानक पुल से छलांग लगाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल पर पहुंचने के बाद छात्रा ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
MP-UP पुलिस ने चलाया रेस्क्यू सूचना मिलते ही फूप थाना पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की तलाश के बाद फूप पुलिस ने छात्रा के शव को नदी से बाहर निकाल लिया।
नदी किनारे बैग और दस्तावेज मिले रेस्क्यू के दौरान यूपी पुलिस ने नदी किनारे से एक बैग बरामद किया है। इस बैग में छात्रा से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिससे उसकी पहचान में मदद मिली।
वजह साफ नहीं, मोबाइल और सोशल मीडिया की जांच घटना के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। पुलिस छात्रा के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट्स और पारिवारिक स्थिति की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा।