वैभव सूर्यवंशी ने फिर फोड़ा बम… कप्तान पृथ्वी शॉ की टीम पर बरपाया कहर, 177 की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वैभव सूर्यवंशी ने फिर फोड़ा बम… कप्तान पृथ्वी शॉ की टीम पर बरपाया कहर, 177 की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक


Vaibhav Suryavanshi Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में मंगलवार (2 दिसंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ जबरदस्त शतक लगाया. महाराष्ट्र के पहले बॉलिंग करने के बाद बिहार के लिए ओपनिंग करते हुए इस 14 वर्षीय खिलाड़ी ने 61 गेंदों पर शानदार 108 रन बनाए. इससे टीम एलीट ग्रुप बी के मैच में बिहार की टीम 20 ओवर में 176/3 के स्कोर तक पहुंची. वैभव ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाए और महाराष्ट्र के गेंदबाजों को जमकर कूटा.

57 गेंद पर शतक

वैभव ने सिर्फ 57 गेंदों में सैयम मुश्ताक अली ट्रॉफी शतक बनाया. उनकी पारी में सात चौके और सात छक्के शामिल थे. वैभव ने 177.05 की स्ट्राइक रेट रन बरसाए. ऐसी पिच पर जहां ज्यादातर बल्लेबाज बॉल को सही टाइमिंग से मारने में स्ट्रगल कर रहे थे, उस पर वैभव ने बिहार के टोटल का आधे से ज्यादा स्कोर बनाया. वह इससे पहले तीन मैचों में लगातार फेल हो गए थे. वैभव ने इससे पहले 14, 13 और 5 का स्कोर बनाया था.

Add Zee News as a Preferred Source


दबाव में बिहार की बैटिंग

इस मैच से पहले बिहार लगातार तीन हार के बाद एलीट ग्रुप B में सबसे नीचे था. उसकी बैटिंग बार-बार दबाव में कमजोर पड़ रही थी. पृथ्वी शॉ की लीडरशिप में महाराष्ट्र ने कम से कम एक जीत दर्ज की थी और टीम इस मैच का इस्तेमाल क्वालिफिकेशन की रेस में वापस आने के लिए करना चाहती है.

धीमी शुरुआत के बाद जमाया रंग

इन हालात ने वैभव सूर्यवंशी की पारी को और भी अहम बना दिया. बिहार ने बी सौरभ को जल्दी खो दिया, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने पारी को संभाला. उन्होंने टीम को पहले मजबूत किया, फिर सेट होने के बाद धीरे-धीरे खुलकर खेलने लगे.  पीयूष सिंह, आकाश राज और आयुष लोहारुका के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप पूरी तरह से उनके टेम्पो पर टिकी रहीं. एक समय बिहार का स्कोर 52/1 था, लेकिन बीच के ओवरों में सूर्यवंशी की तेजी ने उन्हें 150 के पार और फिर डेथ ओवरों में 170 के पार पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: ‘100 परसेंट वह जिम्मेदार…’, गौतम गंभीर पर रवि शास्त्री का बड़ा हमला, सनसनीखेज आरोप से सर्दी में बढ़ाया पारा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रचा इतिहास

खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट के इतिहास में सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने रिकॉर्ड तोड़ने वाले कारनामों से पहले ही अपनी फैन फॉलोइंग बना ली है. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए टी20 सेंचुरी और इमर्जिंग एशिया कप में यूएई खिलाफ इंडिया A के लिए 42 गेंदों पर 144 रन की जबरदस्त पारी से उन्होंने सबका दिल जीत लिया.



Source link