सिंचाई पाइपलाइन फटी, 4 किमी दूर से दिखा नजारा: मंदसौर में खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान; किसानों ने की कार्रवाई की मांग – Mandsaur News

सिंचाई पाइपलाइन फटी, 4 किमी दूर से दिखा नजारा:  मंदसौर में खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान; किसानों ने की कार्रवाई की मांग – Mandsaur News


मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के आवरा गांव में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन एक बार फिर फट गई। चंबल नदी से खेतों तक पानी पहुंचाने वाली इस पाइपलाइन के फटने से सैकड़ों फीट ऊंचाई तक पानी की तेज बौछार उठी। यह नजारा करीब 4 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई

.

ग्रामीणों के अनुसार, विभाग की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र में पाइप फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले भी आवरा गांव में इसी पाइपलाइन के फटने से किसानों की फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तेज बहाव के कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बह गई थी।

पाइपलाइन फटने का नजारा करीब 4 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिया।

इस बार फिर पाइपलाइन फटने से आसपास के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी इस परियोजना की पाइपलाइन बार-बार फटने से किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है।

किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से परियोजना की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link