सीधी में सजा सर्दी का बाजार, 500 रुपये में डबल बेड का कंबल, सबसे बढ़िया वाला इतने का, जमकर हो रही खरीदी

सीधी में सजा सर्दी का बाजार, 500 रुपये में डबल बेड का कंबल, सबसे बढ़िया वाला इतने का, जमकर हो रही खरीदी


Last Updated:

Sidhi Winter Market: सीधी के कंबल बाजार में डबल बेड का कंबल केवल 500 रुपये में मिल रहा है. वहीं, अच्छी क्वालिटी और डिजाइन वाले कंबलों की कीमत 5 हजार रुपये तक है. इसके अलावा सभी कंबलों पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है, जो ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रही है.

Sidhi Winter Market: मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. ठंड बढ़ने के साथ अब शहर वासियों के रहन-सहन और खान-पान में परिवर्तन आ चुका है. अब सीधी शहर के बाजार में भी बदलाव दिखने लगा है. गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं. ठंड बढ़ने के चलते शहर की सड़कों पर सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले रजाई और कंबल की बिक्री होना शुरू हो गई है. सड़क किनारे एक से एक आकर्षक और मखमली कंबल दिखने लगे हैं, जो हर रेंज में उपलब्ध हैं. सीधी की विभिन्न सड़कों के किनारे आप सस्ती दर पर कंबल खरीद सकते हैं.

500 से कंबल की रेंज शुरू 
सीधी में राजस्थान के कई जिलों से आकर लोग रजाई और कंबल की बिक्री कर रहे हैं. यहां एक या दो नहीं बल्कि 10 से 15 वैरायटी के कंबल और रजाई मिल रहे हैं. खास बात ये कि बड़े शोरूम के मुकाबले रोड साइड की इन दुकानों में सस्ते दामों पर आपको रजाइयां और कंबल मिल जाएंगे. अगर कीमत की बात की जाए तो यहां 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का कंबल और रजाई आसानी से मिल जाएगा. कंबलों पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है. यहां डबल बेड कंबल 500 में मिल जाएगा.

कलेक्ट्रेट रोड के किनारे सजी दुकानें
सीधी में कलेक्ट्रेट चौराहे से बस स्टैंड रोड के किनारे गर्म कपड़ों की दुकानें पिछले कई वर्षों से सज रही हैं. यहां अस्थाई दुकान लगाने वाले मंसाराम बताते हैं कि राजस्थान के कोटा से आए हैं. लुधियाना और पानीपथ से रजाई, कंबल लेकर हर साल पहुंचते हैं और इसकी बिक्री का काम करते हैं. यहां गर्म कपड़े की कीमत 500 रुपये से स्टार्ट होकर 5000 तक का है.

कहीं ना कहीं यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि बड़े शोरूम के मुकाबले यह बहुत सस्ती है. साथ हीं लोगों के लिए फायदे का सौदा है. सीधी के लोग सॉफ्ट ब्लैंकेट ज्यादा खरीदते हैं. इन दिनों इनकी मांग काफी बढ़ गई है और उम्मीद है कि इस साल अच्छा मुनाफा होगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सीधी में सजा सर्दी का बाजार, 500 में डबल बेड का कंबल, सबसे बढ़िया वाला इतने का



Source link