68 का औसत… 4 शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होश, आखिरी बार कब खेला था?

68 का औसत… 4 शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होश, आखिरी बार कब खेला था?


Virat Kohli Vijay Hazare Trophy Stats: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे एकदिवसीय सीरीज के बीच विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है. तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए कोहली ने ये कन्फर्म कर दिया है कि वो आगामी घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि बीसीसीआई के फरमान को ना मानते हुए विराट कोहली ने डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने से इनकार कर दिया है. हालांकि, अब डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने मंगलवार (2 दिसंबर) शाम को इसपर मुहर लगाते हुए कहा कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 में कुछ मैच खेलेंगे.

दिल्ली के लिए आखिरी मैच में तोड़ा था दिल

बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और उसके बाद बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाते हुए सभी सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने का निर्देश दिया था. विराट कोहली उसके बाद रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए एक मैच खेले थे. रेलवे के खिलाफ उस मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम में हजारों फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने पहुंचे थे, लेकिन कोहली सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे.

कोहली आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में कब खेले थे?

विराट कोहली ने आखिरी बार 2009/10 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने आखिरी मैच 18 फरवरी, 2010 को खेला था. उसके बाद वो टीम इंडिया के साथ घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे.

Add Zee News as a Preferred Source


विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?

जब विराट कोहली 15 साल के लंबे इंतजार के बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने उतरेंगे तो फैंस की निगाहें उनपर रहेगी. 37 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 14 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 68.25 की औसत और 106.08 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 819 रन बनाए हैं. घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट में उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ गंभीर संग ‘कोल्ड वॉर’, विराट कोहली ने मान लिया BCCI का फरमान, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

 



Source link