MP में हर महीने हो रहे 41 बाल विवाह: हर साल बढ़ रहा आंकड़ा, दमोह, राजगढ़ में सबसे ज्यादा नाबालिगों की हो रही शादियां – Bhopal News

MP में हर महीने हो रहे 41 बाल विवाह:  हर साल बढ़ रहा आंकड़ा, दमोह, राजगढ़ में सबसे ज्यादा नाबालिगों की हो रही शादियां – Bhopal News



मध्य प्रदेश में हर साल महिला बाल विकास विभाग बाल विवाह रोकने के लिए करोड़ों रुपए का बजट खर्च करता है। इसके बावजूद राज्य में बाल विवाह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साल 2020 से 2025 तक छह सालों में हर साल औसतन 400 से ज्यादा बाल विवाह के मामले दर्ज हुए।

.

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने महिला बाल विकास मंत्री से पूछा कि मार्च 2020 से अब तक कितने बाल विवाह के मामले सामने आए, जिनमें लड़कियों की उम्र 18 साल से कम पाई गई। उन्होंने वर्षवार और जिलेवार आंकड़े भी मांगे। इसके अलावा, यह भी जानकारी मांगी कि इन बाल विवाहों में कितनी बालिकाओं ने बच्चों को जन्म दिया और उनमें कितने बच्चों की मृत्यु हुई।

मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2020 से हर साल बाल विवाह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

2025: जनवरी तक कुल 538 मामले, सबसे ज्यादा दमोह में (115)

  • धार: 10, ग्वालियर: 6, मंदसौर: 8, इंदौर: 7, भिंड: 6, छतरपुर: 35, दतिया: 8, उज्जैन: 2, सीहोर: 3, देवास: 24, गुना: 28, मंडला: 20, रायसेन: 4, विदिशा: 10, कटनी: 5, राजगढ़: 44, रतलाम: 5, पन्ना: 6, खरगोन: 3, अशोकनगर: 6, सागर: 24, सतना: 6, निवाड़ी: 1, दमोह: 115, टीकमगढ़: 10, शाहजहांपुर: 9, भोपाल: 1, नीमच: 2, शहडोल: 1, छिंदवाड़ा: 13, हरदा: 4, जबलपुर: 15, बालाघाट: 1, शिवपुरी: 7, सिवनी: 4, मुरैना: 5, पांढुर्ना: 2, झाबुआ: 5, नरसिंहपुर: 23, डिंडोरी: 12, श्योपुर: 3

2024: कुल 529 मामले, सबसे ज्यादा डिंडोरी में (39)

  • धार: 14, ग्वालियर: 24, मंदसौर: 9, इंदौर: 12, भिंड: 8, छतरपुर: 16, दतिया: 6, उज्जैन: 8, सीहोर: 8, देवास: 19, गुना: 25, मंडला: 21, उमरिया: 5, रायसेन: 7, विदिशा: 8, कटनी: 3, राजगढ़: 28, रतलाम: 13, पन्ना: 23, खरगोन: 3, अशोकनगर: 3, सागर: 34, सतना: 4, दमोह: 33, टीकमगढ़: 17, शाजापुर: 6, नीमच: 8, शहडोल: 8, छिंदवाड़ा: 14, हरदा: 4, जबलपुर: 6, शिवपुरी: 15, सिवनी: 2, मुरैना: 15, पांढुर्ना: 2, झाबुआ: 10, नरसिंहपुर: 16

2023: कुल 528 मामले, सबसे ज्यादा राजगढ़ में (87)

  • धार: 7, ग्वालियर: 16, मंदसौर: 5, इंदौर: 8, भिंड: 10, छतरपुर: 20, दतिया: 7, उज्जैन: 10, सीहोर: 1, देवास: 24, गुना: 28, मंडला: 9, रायसेन: 12, विदिशा: 14, कटनी: 2, रतलाम: 13, पन्ना: 7, अशोकनगर: 3, सागर: 36, सतना: 8, दमोह: 39, टीकमगढ़: 11, शाजापुर: 10, नीमच: 2, शहडोल: 5, छिंदवाड़ा: 9, हरदा: 5, जबलपुर: 5, शिवपुरी: 22, सिवनी: 4, मुरैना: 8, पांढुर्ना: 1, झाबुआ: 14, नरसिंहपुर: 25, डिंडोरी: 15, श्योपुर: 3

2022: कुल 519 मामले, सबसे ज्यादा दमोह में (64)

  • धार: 18, ग्वालियर: 4, मंदसौर: 14, इंदौर: 10, भिंड: 9, छतरपुर: 20, दतिया: 9, उज्जैन: 15, सीहोर: 4, देवास: 20, गुना: 23, मंडला: 10, उमरिया: 2, रायसेन: 10, विदिशा: 12, कटनी: 9, राजगढ़: 42, रतलाम: 9, पन्ना: 7, अशोकनगर: 18, सागर: 27, सतना: 4, टीकमगढ़: 14, शाजापुर: 13, शहडोल: 5, छिंदवाड़ा: 18, हरदा: 2, जबलपुर: 7, शिवपुरी: 31, सिवनी: 4, मुरैना: 10, पांढुर्ना: 2, झाबुआ: 10, नरसिंहपुर: 14, डिंडोरी: 2, श्योपुर: 3

2021: कुल 436 मामले, सबसे ज्यादा दमोह में (69)

  • धार: 13, ग्वालियर: 3, मंदसौर: 10, इंदौर: 4, भिंड: 11, छतरपुर: 7, दतिया: 3, उज्जैन: 11, सीहोर: 16, अनूपपुर: 2, देवास: 22, गुना: 20, मंडला: 10, उमरिया: 1, रायसेन: 5, विदिशा: 5, कटनी: 7, राजगढ़: 5, रतलाम: 9, पन्ना: 2, अशोकनगर: 7, सागर: 33, सतना: 6, दमोह: 69, टीकमगढ़: 10, शाजापुर: 17, शहडोल: 7, छिंदवाड़ा: 18, हरदा: 6, जबलपुर: 4, शिवपुरी: 28, सिवनी: 9, मुरैना: 11, पांढुर्ना: 4, झाबुआ: 12, नरसिंहपुर: 9, डिंडोरी: 15, श्योपुर: 5



Source link