Last Updated:
पाकिस्तान जनवरी में श्रीलंका के दाम्बुला में तीन टी-20 मैच खेलेगा, फिर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. टी-20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में होगा, पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे.
लाहौर: पाकिस्तान की टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले तीन मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. पीसीबी ने कहा कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सात, नौ और 11 जनवरी को दाम्बुला में तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी.
टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम 30 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी-20 श्रृंखला खेलेगी. पीसीबी ने कहा कि श्रीलंका दौरे से टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले मैच अभ्यास का मौका मिलेगा.
पाकिस्तान को विश्व कप के लिए ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है और वह अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा. भारत-पााकिस्तान की टक्कर भी श्रीलंका के दाम्बुला में 15 फरवरी को होगी. टी-20 विश्व कप का आयोजन सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका में होगा. पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें