ओपनर से मिडिल ऑर्डर बैटर बने रुतुराज गायकवाड़ ने ठोकी वनडे की पहली सेंचुरी

ओपनर से मिडिल ऑर्डर बैटर बने रुतुराज गायकवाड़ ने ठोकी वनडे की पहली सेंचुरी


Last Updated:

Ruturaj Gaikwad gritty odi century: ओपनर से मिडिल ऑर्डर में खेल रहे रुतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक जड़ा. गायकवाड़ के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह पहला शतक है. उन्होंने अपने आठवें वनडे मैच में करियर का पहला सैकड़ा जड़ा. इससे पहले गायकवाड़ का बेस्ट स्कोर 71 रन था.

रुतुराज गायकवाड़ ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा.

नई दिल्ली. रुतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की पहली सेंचुरी जड़ डाली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में मिडिल ऑर्डर में उतरा गया. गायकवाड़ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर कोच और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे. गायकवाड़ इससे पहले ओपनिंग में बल्लेबाजी के लिए उतरते रहे हैं. लेकिन इस सीरीज में कोच गौतम गंभीर ने उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में रुतुराज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन दूसरे वनडे में धमाकेदार सैकड़ा जड़ दिया. गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर के आठवें मैच में पहला शतक जड़ा.

रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने विराट कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 160 से ज्यादा रन की साझेदारी की. उन्होंने विराट के साथ मिलकर भारतीय पारी को बड़े स्कोर पर पहुंंचाया.  रुतुराज गायकवाड़ को तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत जैसे मिडिल ऑर्डर के धुरंधर बल्लेबाजों पर तरजीह दी गई थी. जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.  गायकवाड़ ने 77 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से शतक जड़ा.

रुतुराज गायकवाड़ ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा.

गायकवाड़ ने लिस्ट ए करियर का 18वां शतक जड़ा
इस पारी से पहले, रुतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए अपनी 7 पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाया था. यह उनके लिए वापसी की सीरीज है . गायकवाड़ ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में भारत के लिए खेला था. मौजूदा सीरीज के पहले मैच में उन्होंने केवल आठ रन बनाए थे. कुल मिलाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में यह गायकवाड़ का 18वां शतक है जिसमें 2022 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए नाबाद 220 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल है.

105 रन बनाकर आउट गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ 105 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 83 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के लगाए. गायकवाड़ ने आउट होने से पहले विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की. तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने विराट कोहली को भारतीय पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर डी जोर्जो के हाथों कैच कराया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

ओपनर से मिडिल ऑर्डर बैटर बने रुतुराज गायकवाड़ ने ठोकी वनडे की पहली सेंचुरी



Source link