कामाख्या माता के दर्शन करने अशोकनगर से 250 तीर्थयात्री रवाना: अपर कलेक्टर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, 8 दिसंबर को होगी वापसी – Ashoknagar News

कामाख्या माता के दर्शन करने अशोकनगर से 250 तीर्थयात्री रवाना:  अपर कलेक्टर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, 8 दिसंबर को होगी वापसी – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामाख्या तीर्थयात्रा के लिए 250 तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया। अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह ने बुधवार को अशोकनगर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

.

यह विशेष ट्रेन 8 दिसंबर को अशोकनगर वापस लौटेगी। रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया, जहां उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

उन्होंने कामना की कि यात्रा मंगलमय हो और कामाख्या माता की कृपा बनी रहे, ताकि वे सकुशल लौटकर अपने परिवार और समाज की सेवा में फिर से जुट सकें।

इस दौरान एसडीएम अशोकनगर शुभ्रता त्रिपाठी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद उन्नीतान और जनप्रतिनिधि मनोज शर्मा और धर्मेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।



Source link