कौन है भारत का नया फ्यूचर स्टार, जिसकी महान खिलाड़ी से हो रही तुलना? देश को दिलाई ऐतिहासिक जीत

कौन है भारत का नया फ्यूचर स्टार, जिसकी महान खिलाड़ी से हो रही तुलना? देश को दिलाई ऐतिहासिक जीत


Who is Rajrup Sarkar: भारतीय फुटबॉल के लिए यह साल उतना अच्छा नहीं रहा है. सीनियर मेंस टीम लगातार बड़े-बड़े मैचों में हारी. वहीं, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) पर संकट के बादल छाए रहे. अभी तक टूर्नामेंट शुरू भी नहीं हो पाया. अब साल समाप्त होने से ठीक पहले फुटबॉल फैंस को खुशी मनाने का मौका मिला. भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम ने रविवार (30 नवंबर) को अहमदाबाद के EKA एरिना में इतिहास रचा.  उसने पने आखिरी ग्रुप D क्वालिफाइंग मैच में ईरान पर शानदार जीत के साथ AFC U17 एशियन कप 2026 के लिए शानदार तरीके से क्वालीफाई किया.

पिछली बार निराश हुई थी टीम इंडिया

भारत इससे पहले 1990, 1996, 2002, 2004, 2008, 2012, 2016, 2018 और 2023 में एज-ग्रुप कॉन्टिनेंटल फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुका है. अब तक उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2002 और 2018 में क्वार्टर-फाइनल में पहुंचना है. दिलचस्प बात यह है कि भारत क्वालिफायर में इसी तरह के एक जरूरी मैच में थाईलैंड से 3-2 के मामूली अंतर से हारने के बाद 2025 AFC U17 एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source


गुरप्रीत सिंह संधू की जगह लेगा ये खिलाड़ी?

भारत की जीत में गोलकीपर राजरूप सरकार ने अहम भूमिका निभाई.16 साल के इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपने टैलेंट को दिखाया. यहां तक कि उनकी तुलना अब भारत के मौजूदा गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू से होने लगी है. कहा जा रहा है कि महान खिलाड़ी गुरप्रीत की जगह भरने के लिए वह अच्छे दावेदार हैं. राजरूप ने इंडिया के सभी जरूरी ग्रुप मैचों में शुरुआत की. अपनी शांत मौजूदगी, तेज रिफ्लेक्स और ज़बरदस्त शॉट-स्टॉपिंग काबिलियत से पूरे क्वालिफायर में अहम रहे. 

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत, स्विट्जरलैंड को बुरी तरह रौंदा, अब बेल्जियम से होगी टक्कर

नेशनल कैंप में जाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा

AIFF (ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन) की एक रिलीज के मुताबिक, ईरान, लेबनान, फिलिस्तीन और चीनी ताइपे के खिलाफ हाई-प्रेशर वाले पलों में उनका योगदान बहुत जरूरी साबित हुआ. राजरूप ने राजस्थान के जावर में स्थित जिंक फुटबॉल एकेडमी में ट्रेनिंग ली है. 2024-25 AIFF अंडर-17 यूथ लीग में उनके परफॉर्मेंस ने उसे नेशनल टीम कैंप में बुलाया. उन्होंने वहां कड़ी मेहनत की और अब ऊंचे लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का अपना सपना पूरा कर लिया है. 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से एकेडमी ने लगातार भारत की एज-ग्रुप टीमों के लिए खिलाड़ी तैयार किए हैं. साहिल पूनिया, मोहम्मद कैफ और प्रेम हंसदक जैसे खिलाड़ी पहले ही यहां से नेशनल टीम में शामिल हो चुके हैं.

ईरान के खिलाफ किए अहम बचाव

मैच की बात करें तो ईरान ने तेज शुरुआत की और गेंद को तेजी से आगे बढ़ाया और गोलकीपर राजरूप सरकार को दो जरूरी बचाव करने पर मजबूर किया. राजरूप ने पहले 10वें मिनट में कैप्टन महान बेहेश्टी के एक लॉन्ग-रेंज शॉट को रोका, फिर कुछ ही देर बाद उसी खिलाड़ी के एक जोरदार वॉली को रोका, जब जाफर असादी ने बाईं ओर से शॉट मारा. ईरान बेरहम, शांत और कंट्रोल में लग रहा था. इसके बावजूद टीम इंडिया डटी और हाफटाइम के बाद जोरदार वापसी की. 

दूसरे हाफ भारत का प्रहार

हाफ-टाइम शुरू होते ही बाईं ओर से आए एक कॉर्नर से ईरानी बॉक्स के अंदर अफरा-तफरी मच गई. जब खिलाड़ी टकरा रहे थे और बॉल खतरनाक तरीके से इधर-उधर घूम रही थी तो हीरांगनबा सेराम गिर गए. रेफरी ने पेनल्टी का इशारा किया. 46वें मिनट में दबाव में डल्लालमुओन गंगटे आगे आए, और गोलकीपर को भेदते हुए गोल कर दिया. इसके बाद 52वें मिनट में गुनलेइबा वांगखेइराकपाम गोलकीपर बर्दिया डोर्री को भेदते हुए गोलकर दिया. भारत ने उतार-चढ़ाव वाले इस मैच में 2-1 से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया.



Source link