Last Updated:
New zealand all out on 231 runs: न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 231 रन पर ऑलआउट हुई. पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त टीम का स्कोर 9 विकेट पर 231 रन थी. कीवी टीम के लिए केन विलियमसन ने फिफ्टी बनाई. केमर रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स, जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट लिए.
नई दिल्ली. अपने घर पर खेल रही न्यूजीलैंड की टीम का हाल वेस्टइंडीज की टीम ने बेहाल कर दिया है. पहले टेस्ट की पहली पारी में पूरी टीम महज 231 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. मेजबान टीम ने दूसरे दिन बुधवार को लंच से पहले वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर में जल्दी सेंध लगा दी. न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 231 रन के स्कोर से अपनी पारी फिर शुरू की लेकिन टीम सिर्फ तीन गेंद ही खेल पाई और बिना कोई रन जोड़े ऑलआउट हो गई. पूर्व कप्तान केन विलियमसन टीम की तरफ से फिफ्टी जमाने वाले एक मात्र बल्लेबाज रहे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 106 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. कीवी टीम के खिलाफ रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए महज 120 रन पर आधी टीम को निपटा दिया. 1 साल के बाद वापसी कर रहे केन विलियमसन ने 1 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम को संभाला और फिफ्टी जमाई. उनके आउट होने के बाद पारी लड़खड़ाई जिसे नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने टिककर बिखरने से रोका. विलियमसन 102 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 73 बॉल पर 47 रन की पारी खेली.
Just three balls in to wrap up the 1st innings.💥