India vs South Africa ODI Series: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के लिए बुधवार (3 दिसंबर) को रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले बुरी खबर आई. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए बड़ी सजा सुनाई है. रविवार को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है.
ब्रेविस को सेंड ऑफ देने पर कार्रवाई
यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में हुई जब राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया और ड्रेसिंग रूम की तरफ़ इशारा किया, जिसे शायद उकसाने वाला माना गया. हर्षित की हरकतें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन पाई गईं. इसमें खास तौर पर इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी बैटर के आउट होने पर उसकी बेइज्जती करने वाली भाषा, हरकतें या इशारे करना या जिससे वह आक्रामक रिएक्शन दे सकता है.”
ये भी पढ़ें: रायपुर में आएगा RO-KO का तूफान… रोहित शर्मा-विराट कोहली के निशाने पर अब ये महारिकॉर्ड, देख लें लिस्ट
अंपायर ने की थी शिकायत
इस नियम तोड़ने की वजह से हर्षित राणा के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जुड़ गया. यह 24 महीने में उनकी पहली गलती थी. राणा ने गलती और मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन की दी गई सजा मान ली. इससे आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की ने लगाया था, जिसमें थर्ड अंपायर रॉड टकर और फोर्थ अंपायर रोहन पंडित भी शामिल थे.
ये भी पढ़ें: Virat vs Gambhir: रायपुर में भी माहौल गरम… कंधे पर बल्ला और गंभीर के बगल से गुजर गए कोहली, फिर रोहित ने किया ये काम
कैसे तय होती है सजा?
लेवल 1 के नियमों तोड़ने पर सजा आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस का ज्यादा से ज्यादा 50 परसेंट जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट तक हो सकती है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के समय में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट जमा करता है, तो ये पॉइंट सस्पेंशन पॉइंट में बदल जाते हैं. इससे खिलाड़ी पर बैन लगता है. दो सस्पेंशन पॉइंट का मतलब है कि खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच, दो वनडे या दो टी20 से बैन किया जा सकता है, जो भी पहले हो. डिमेरिट पॉइंट्स किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड पर लगाए जाने की तारीख से 24 महीने तक रहते हैं, जिसके बाद वे अपने आप हट जाते हैं.