Last Updated:
India vs South Africa 2nd odi live score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में दूसरा वनडे आज दोपहर खेला जाना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें. पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल करने वाला भारत आज सी…और पढ़ें
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर में
India vs South Africa 2nd odi live score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाना है. टीम इंडिया ने पहला मैच विराट कोहली और रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर अपने नाम किया. सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद आज भारत दूसरा मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा. सबकी नजर फिर टीम के दो सीनियर और सबसे खतरनाक बैटर रो-को की जोड़ी पर होगी.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन
December 3, 202510:52 IST
Ind vs SA 2nd ODI Live Score: मैच कब और कहां देख सकते हैं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा. दूसरे वनडे का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
December 3, 202510:36 IST
Ind vs SA 2nd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका की संभावित इलेवन
तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन
December 3, 202510:35 IST
Ind vs SA 2nd ODI Live Score: भारत की संभावित इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह
December 3, 202510:17 IST
Ind vs SA 2nd ODI Live Score: आज भारत और साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे
नमस्कार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. रांची में खेले गए पहले मैच को जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बनाई थी. अब आज जीत हासिल कर कप्तान केएल राहुल सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगे. नजर एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पर होगी. पहले मुकाबले में विराट ने सेंचुरी ठोकी थी जबकि रोहित के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी.