आपको बाहर किया जा सकता है, गौतम गंभीर को किसने किया सावधान

आपको बाहर किया जा सकता है, गौतम गंभीर को किसने किया सावधान


Last Updated:

Ravi Shastri Clear Warning To Gautam Gambhir: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के कोचिंग में भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उनको सावधान किया है कि कोचिंग पद से हटाया जा सकता है.

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर

नई दिल्ली. भारतीय टीम के मुख्य कोच पद को संभालने के बाद से जो कुछ भी टीम में हुआ है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि गौतम गंभीर पर दबाव है. खासकर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद तो मामला और भी बिगड़ गया है. गंभीर को फैंस और विशेषज्ञों से काफी आलोचना मिली है. वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे कोच बन गए हैं जिनके कार्यकाल में दो घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. पूर्व भारतीय कोच ने माना कि गंभीर को बर्खास्त भी किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने गंभीर को संयम और धैर्य के साथ मामले को संभालने की सलाह दी है.

शास्त्री ने प्रभात खबर को दिए इंटरव्यू में कहा, “अगर आपका प्रदर्शन खराब है, तो आपको बाहर किया जा सकता है. इसलिए आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए. यहां बातचीत और मैनेजमेंट स्किल्स बहुत जरूरी हैं. तभी आप खिलाड़ियों को जीतने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. सबसे जरूरी बात है कि आप जो भी करें, उसका भरपूर मजा उठाएं, इसे दबाव के रूप में न लें.”

गंभीर के डेढ़ साल के कार्यकाल में भारत के मुख्य कोच के रूप में उन्हें कई बड़ी उपलब्धियां और कुछ बड़ी नाकामियां देखने को मिली हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 के खिताब जीते हैं, और दोनों टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा. रेड-बॉल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन काफी गिर गया है. गंभीर के नेतृत्व में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम हार गई है.

इसी बीच गंभीर के स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ रिश्तों पर भी सवाल उठे हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोच का इन दोनों दिग्गजों के साथ तालमेल समय के साथ बिगड़ गया है. गंभीर का अगला बड़ा चैलेंज भारत के मुख्य कोच के रूप में टी20 वर्ल्ड कप 2026 है, जो घरेलू मैदान पर खेला जाएगा और इसमें मेजबान टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

आपको बाहर किया जा सकता है, गौतम गंभीर को किसने किया सावधान



Source link