Virat Kohli Dance: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्ले से तबाही मचाने के बाद विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान भी मजेदार डांस कर फैंस का दिल जीत लिया. स्टार बल्लेबाज ने अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने ODI करियर का 53वां शतक जड़ा. रायपुर में उन्होंने 102 रनों की कीमती पारी खेलकर भारत को 358 रनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस बीच विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है, जिसमें वो साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को चिढ़ाते दिख रहे हैं.
रांची में ‘विराट’ शतक के बाद कोहली ने रायपुर में भी धमाका किया और 93 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. दिलचस्प बात ये है कि स्टार खिलाड़ी ने दूसरे वनडे में खाता ही छक्का लगाकर खोला. ये उनके इतने लंबे ODI करियर में सिर्फ दूसरी बार है जब कोहली ने सिक्स जड़कर खाता खोला हो.
कोहली ने बावुमा को देख किया नागिन डांस?
बल्ले से धूम मचाने के बाद फील्डिंग करते हुए विराट कोहली फुल मस्ती के मूड में दिखे. जब साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा बैटिंग कर रहे थे तब शॉट मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे कोहली ने मजेदार डांस किया. पहले तो वो पंजाबी स्टाइल में भांगड़ा करते दिखे और उसके बाद ‘नागिन डांस’ भी किया. दिलचस्प बात ये है कि वो ये स्टेप प्रोटियाज कप्तान तेम्बा बावुमा को देखकर कर रहे थे. हालांकि, वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि कोहली ये डांस मस्ती में कर रहे हैं, ना कि बावुमा को चिढ़ा रहे हैं.
— Thakur Shivam Singh (@ThakurS64986757) December 3, 2025
बुमराह ने उड़ाया था बावुमा का मजाक
विराट कोहली का ये ‘नागिन डांस’ इसलिए भी चर्चा का विषय है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में हुए टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बावुमा का सरेआम मजाक उड़ाया था, जिसपर काफी विवाद भी मचा था. बुमराह ने LBW अपील पर टीम के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए बावुमा को बौना कह दिया था. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद स्टार गेंदबाज ने प्रोटियाज कप्तान से माफी मांग ली थी.
ये भी पढ़ें: KL Rahul: 442 रन, 143 का स्ट्राइक रेट… हर रोल में कमाल-लाजवाब हैं राहुल, होश उड़ा देंगे ये आंकड़े