कोहली ने तोड़ा विराट रिकॉर्ड…, भारत -दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐसा  करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी, आसपास भी नहीं कोई

कोहली ने तोड़ा विराट रिकॉर्ड…, भारत -दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐसा  करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी, आसपास भी नहीं कोई


Virat Kohli: भारत और दक्षिण  अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत के रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे  करियर का  53वां शतक ठोक दिया है. विराट ने रांची में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त सेंचुरी ठोकर पूरे क्रिकेट जगत के सामने अपने इरादे साफ कर दिए थे. इसके साथ ही उन्होंने आज रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में एक और शतक ठोककर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की.  उन्होने जिस स्टाइल में छक्का जड़ा उसे देख दर्शक पूरी तरह से हैरान रह गए थे. कोहली ने इस शतक के साथ एक और नायाब कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

रच दिया इतिहास

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी  खेलते हुए शतक जड़ दिया है. इसी के साथ वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. पहले मैच में उन्होंने क्विंटन डी कॉक की बराबरी की थी. लेकिन अब उनके नाम 7 शतक हो गए हैं. कोहली ने अपनी जबरदस्त पारी की बदौलत ये कीर्तिमान रच दिया. डी कॉक के नाम 6 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है.

Add Zee News as a Preferred Source


वनडे का 53 वां शतक

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के जल्द आउट होने के बाद बल्लेबाजी का जिम्मा एक बार फिर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था. इसमे उनका साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने  दिया.  उन्होंने 105 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, अगर बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने 93 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 7 चौके और 2 छक्के लगा. यह उनके वनडे करियर का 53वां शतक था. वह वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन से काफी आगे निकल चुके हैं.

सीरीज के टॉप स्कोरर

विराट ने सीरीज के पहले मुकाबले में 135 रनों की पारी खेली. वहीं, दूसरे मुकाबले में शानदार 102 रनों की पारी खेली. इसी के साथ कोहली भारत और दक्षिण  अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के अब टॉप स्कोरर बन चुके हैं. इस मामले में उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं मौजूद है. आखिरी वनडे मुकाबले में एक बार फिर उनके पास शतक ठोकने का मौका होगा. देखना दिलचस्प होगा उनका क्या प्रदर्शन रहता है.

ये भी पढ़ें: 53 शतक 18578 रन…, लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के सबसे बड़े दिग्गज, दुनिया भर में बल्ले से मचाई तबाही

 

 



Source link