नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: हेल्थ चेकअप हुआ,समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का लिया संकल्प – Narsinghpur News

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:  हेल्थ चेकअप हुआ,समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का लिया संकल्प – Narsinghpur News


नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन और रेलवे अस्पताल परिसर में जागरुकता कार्यक्रम हुआ।

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन और रेलवे अस्पताल परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।

.

दिव्यांग व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई

कार्यक्रम का संचालन रेलवे डॉ. आर. आर. कुर्रे ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें भारतीय रेल द्वारा प्रदान की जाने वाली विशेष सुविधाओं, जैसे व्हीलचेयर, रैंप, आरक्षित सीटें और टिकट रियायतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. कुर्रे ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज पर बोझ नहीं हैं, बल्कि वे समान अधिकारों के हकदार नागरिक हैं। उन्होंने सभी से दिव्यांगों का सम्मान करने और उनका सहयोग करने की अपील की।

दिव्यांग व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर रेलवे कर्मचारियों, अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने का वादा किया।

इस अवसर पर डिप्टी एसएस अजित रघुवंशी समेत रेलवे विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link