ना रूट ना विराट…, मार्नश लाबुशेन रचेंगे टेस्ट का सबसे बड़ा इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले दिग्गज

ना रूट ना विराट…, मार्नश लाबुशेन रचेंगे टेस्ट का सबसे बड़ा इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले दिग्गज


क्रिकेट जगत में हमेशा से बॉल के रंग को लेकर बड़ी दिलचस्पी रही है. आज के 10 साल पहले साल 2015 में क्रिकेट इतिहास में पहली बार डे नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत हुई.जो कि पिंक बॉल से खेला गया था. 27 नवंबर 2015 को मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद का सामना किया था. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मैच में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली लेकिन मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीतने में कामयाब रही. अभी तक 24 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेल जा चुके हैं. कल यानी 4 दिसंबर को 25 वां पिंक बॉल मुकाबला खेला जाना है. एशेज का पहला मुकाबला इंग्लैंड बुरी तरह से हार गई है. ऐसे में दूसरा मुकाबला जीतकर वह वापसी करने के फिराक में होंगे.हालांकि, आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जिसके पास दूसरे मुकाबले में जबरदस्त इतिहास रचने का मौका है. 

लाबुशेन रचेंगे इतिहास

पर्थ में खेले गए एशेज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी. सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विध्वंसक खिलाड़ी मार्नश लाबुशेन कुछ खास नहीं कर सके. वह बस 1 पचासा जड़ने में कामयाब रहे थे.  हालांकि, दूसरे मैच में जो कि पिंक बॉल फॉर्मेट में खेले जाना है. इस मुकाबले में लाबुशेन के पास ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है. बता दें कि पिंक बॉल टेस्ट के इतिहास में अभी तक मार्नश लाबुशेन के नाम सबसे ज्यादा 958 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वह 1000 रन बनाकर टॉप स्कोरर बन सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पिंक बॉल के धुरंधर

दूसरे मुकाबले में अगर मार्नश लाबुशेन 42 रन और बना देते हैं, तो पिंक बॉल टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले वह क्रिकेट जगत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. उनके साथ ही लिस्ट में दूसरे पायदान पर स्टीव स्मिथ 815 और डेविड वॉर्नर 753 रनों के साथ काबिज हैं. वहीं, इस लिस्ट में अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो चौथे पायदान पर ट्रेविस हेड – 719, पांचवें पर उस्मान ख्वाजा – 575, वहीं, आखिरी पायदान पर लिस्ट में इकलौते इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट – 501 के साथ काबिज हैं.

मार्नश लाबुशेन का टेस्ट करियर

मार्नश लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से की थी. उन्होंने अपने अभी तक के टेस्ट करियर के दौरान खेले 59 टेस्ट मैचों की 106 पारियों में 46.78 की औसत से 11 शतक और 24 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. उनका उच्चतम स्कोर 215 रनों  का रहा है. साथ ही लाबुशेन 9 बार नाबाद लौटे हैं. 

ये भी पढ़ें: द्रविड़-सचिन का प्रचंड रिकॉर्ड भी होगा ध्वस्त, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘किंग कोहली’ रचेंगे वनडे का सबसे बड़ा इतिहास



Source link