Bhopal News: भोपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी झील पर कल से शिकारा सेवा शुरू होने जा रही है. डल झील की तर्ज पर तैयार किए गए ये खूबसूरत शिकारे राजधानी के आकर्षण में एक नई सौगात जोड़ेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन का नया दौर शुरू होने जा रहा है. भोपाल के लिए भेजे गए कुल 20 शिकारे शहर पहुंच चुके हैं. 4 दिसंबर को बोट क्लब पर मुख्यमंत्री नई सुविधा का शुभारंभ करेंगे. पर्यटक अब बड़ी झील की लहरों पर कश्मीरी अंदाज़ में सैर का आनंद ले सकेंगे.