.
जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों को रोकने के बजाय विभिन्न शहर व ग्रामीण थानों में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ युवा कांग्रेस 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे सिविल लाइन कालीचरण चौराहा पर प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार घटित हो रही हत्या, लूट, चोरी व नकबजनी की घटनाओं तथा अवैध शराब, जुआ, सट्टा के कारोबार से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। ग्रामीण इलाकों में भी स्थिति खराब है। थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।