Last Updated:
Virat Kohli Century Celebration: विराट कोहली ने रांची के बाद रायपुर में भी शतक जड़ा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी उन्होंने अपनों शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 105 रन की पारी खेली. इसके सेलिब्रेशन उन्होंने अपना लकी लॉकेट (वेडिंग रिंग) चूमकर मनाया. विराट के बल्ले से लगातार दूसरा शतक निकलता देख उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाईं. उन्होंने शतक के तुरंत बाद स्टोरी पोस्ट की.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने ‘विराट’ रूप धारण किया हुआ है. उनका बल्ला रनों की आग उगल रहा है. रांची में हुए पहले मुकाबले में विराट ने 135 रन की लाजवाब पारी खेली तो इसी फॉर्म को जारी रखते हुए इस दिग्गज ने रायपुर में भी सैकड़ा जमा दिया. इस दूसरे वनडे में उन्होंने 105 रन ठोके. कोहली ने 53वां वनडे शतक जड़कर अग्रेसिव सेलिब्रेशन तो किया ही, साथ ही वह अपना लकी लॉकेट चूमना नहीं भूले. कोहली के इस लगातार दूसरे शतक पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की.
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल
विराट कोहली ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया. उन्होंने खचाखच भरे स्टेडियम में एक शानदार शतक जमाया. फैंस को ‘विंटेज कोहली’ से एक और धमाकेदार पारी देखने को मिली. कोहली की इस पारी के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाली स्टोरी पोस्ट की. दरअसल, अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की शतक का जश्न मनाने वाली फोटो दिल वाली इमोजी के साथ पोस्ट की.
विराट कोहली के शतक पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन.
कोहली ने फिर चूमा लॉकेट
विराट कोहली ने शतक पूरा करने के बाद अपने लकी लॉकेट को चूमा. दरअसल, यह लकी लॉकेट उनकी वेडिंग रिंग है, जिसे वह अक्सर शतक पूरा करने के बाद किस करते नजर आते हैं. रांची में भी उन्होंने इसे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया था. विराट कोहली के लिए यह रिंग बेहद ही लकी है. कोहली खुद कई बार सार्वजानिक मंच से यह कह चुके हैं कि जब से अनुष्का उनके जीवन में आई हैं, उनमें काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं. कोहली का पूजा-पाठ के प्रति भी लगाव बढ़ा है. फिटनेस को लेकर तो उनका कोई जोड़ ही नहीं है. 37 की उम्र में भी वह युवा खिलाड़ी जैसी फुर्ती दिखाते हैं. चाहे वह फील्डिंग में हो या रन लेते वक्त.
शतक के बाद विराट कोहली ने वेडिंग रिंग को चूमा.
तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
कोहली का यह 53वां ODI शतक था. ODI में उनका लगातार दूसरा शतक. कोहली ने अब नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 46 शतक बना लिए हैं. अब उनके नाम खेल के किसी भी एक फॉर्मेट में एक ही पोजीशन पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने ओपनर के तौर पर ODI में 45 शतक बनाए.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें