विराट है तो मुमकिन है… कोहली की शतकीय रफ्तार को देखकर सहवाग हुए हैरान

विराट है तो मुमकिन है… कोहली की शतकीय रफ्तार को देखकर सहवाग हुए हैरान


Last Updated:

virender sehwag reacts on virat kohli: वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शतकीय रफ्तार को देखकर हैरान हैं. सहवाग का कहना है कि विराट कोहली को 100 का नशा ही अलग है. हम लोग सेंचुरी गिन रहे होते हैं और वो बस रुटीन का काम समझ के कर देता है. विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार दो शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया है.

सहवाग ने कोहली की जमकर की तारीफ.

नई दिल्ली. वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरू ने कहा है कि विराट है तो मुमकिन है. सहवाग ने यह बात कोहली के 53वें वनडे शतक जड़ने के बाद कही. विराट ने साउथ अफ्रीके खिलाफ रायपुर वनडे में 90 गेंदों पर शतक जड़ा.वह कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 84वां शतक है. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे में भी सेंचुरी जड़ी थी. विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अपने आलोचकों को कभी करारा जवाब दिया है जो उनकी बैटिंग को लेकर आलोचना कर रहे थे. सहवाग ने कहा कि हम लोग कोहली की सेंचुरी गिर रहे होते हैं और वो इसे अपना रुटीन का काम समझ कर कर देता है.

विराट कोहली (Virat Kohli) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल 16 शतक दूर हैं. वह शनिवार (6 दिसंबर) को वाइजैग में सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलेंगे. इसके बाद विराट नए साल जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेंगे. टीम इंडिया जुलाई 2026 में अंग्रेजी टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड की यात्रा करेगी. पूरी संभावना है कि कोहली को उस सीरीज के लिए भी चुना जाएगा. अगले साल जुलाई में इंग्लैंड सीरीज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के बीच जहां भारत कम से कम छह लीग मैच खेलेगा. भारत एशिया कप के साथ-साथ कुछ घरेलू सीरीज भी खेलेगा, इसका मतलब है कि कोहली के पास 17 शतक बनाने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कम से कम 20 वनडे मैच होंगे.

सहवाग ने कोहली की जमकर की तारीफ.





Source link