डिंडौरी में विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को शहपुरा में स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों की खेलकूद, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद शिक्षा केंद्र शहपुरा द्वारा स्थानीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुअर। इस दौरान
.
एमआरसी हुकुम झारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के सभी दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों को खेलकूद, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी और नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिला। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य आकर्षण प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ रही। इसमें जूनियर वर्ग बालक में सत्यम माथुने, बालिका वर्ग में अभिलाषा झारिया और सीनियर वर्ग में जयकुमार उसराठे विजेता रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक (बालक वर्ग)
- प्रथम: गौरव मार्को, कक्षा 5, प्रा.शा. भामहाँ
- द्वितीय: स्वास्तिक झारिया, कक्षा 4, पीएस पड़रिया कला
- तृतीय: संकेत परस्ते, कक्षा 5, प्रा.शा. बंजर पिपरिया
प्राथमिक (बालिका वर्ग)
- प्रथम: गंगा झारिया, कक्षा 5, प्रा.शा. पड़रिया कला
- द्वितीय: श्रद्धा आर्मो, कक्षा 3, अम्हाई देवरी
माध्यमिक (बालक और बालिका दौड़)
- बालक: प्रथम – ऋषभ यादव, द्वितीय – सत्यम मथुने, तृतीय – विराट चक्रवर्ती
- बालिका: प्रथम – अभिलाषा झारिया, द्वितीय – कल्पना यादव, तृतीय – सीता यादव
हायर सेकेंडरी दौड़
- बालक: प्रथम – अंशुल वरकड़े, द्वितीय – अनुज झारिया, तृतीय – सत्यम झारिया
- बालिका: प्रथम – संजना मार्को
चित्रकला प्रतियोगिता
- प्रथम – आर्य कुमार खण्डेल, कक्षा 6, संस्कार पब्लिक स्कूल
- द्वितीय – परमेश्वरी उरेती, एमएस भरद्वारा
- तृतीय – विराट चक्रवर्ती, हंसवाहिनी विद्यालय
रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर)
- प्रथम – अभिलाषा झारिया, कक्षा 8, एमएस कुड़दर
- द्वितीय – सुहाना झारिया, कक्षा 8, सीनियर बेसिक स्कूल शहपुरा
- तृतीय – कल्पना यादव, मा. पुत्री शाला शहपुरा
मेहंदी प्रतियोगिता
- प्रथम – मेधा नागवंशी, कक्षा 9, संस्कार पब्लिक स्कूल
- द्वितीय – सुहाना झारिया, कक्षा 8, सीनियर बेसिक शाला शहपुरा
नृत्य प्रतियोगिता रवीना झारिया, अभिलाषा झारिया, सुहाना झारिया और आयुष ने हिस्सा लिया।
यह रहे उपस्थित
नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू, नगर शिक्षा समिति अध्यक्ष नितिन गुप्ता, बीईओ आनंद अग्रवाल, बीआरसीसी संदीप सोनी, प्राचार्य गुरुप्रसाद साहू, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी बीएसी लाजवंती जीवनानी, राजकुमार गुप्ता, तनवीर अहमद, केके झारिया और जनशिक्षक अश्विनी साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे