सीधी के युवाओं ने रोकी नदी की धार, दूर किया जल संकट, फिर लहलहाने लगी फसल

सीधी के युवाओं ने रोकी नदी की धार, दूर किया जल संकट, फिर लहलहाने लगी फसल


Last Updated:

Sidhi News: कुमार सिंह टेकाम ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि जल संरक्षण सिर्फ सरकारी योजनाओं का काम नहीं है बल्कि यह जनता की भी जिम्मेदारी है. केशलार गांव के लोगों ने जो किया है, वह बाकियों के लिए मिसाल है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इस साल अच्छी बारिश हुई है. जिसके चलते नदी-नालों में पानी भर गया है लेकिन हर साल की तरह यह पानी बहकर व्यर्थ न जाए, इसके लिए अब स्थानीय लोगों ने आगे आकर पहल शुरू कर दी है. कुशमी विकासखंड के भुईमाड़ क्षेत्र के केशलार गांव में ग्रामीणों ने तिवरिया नाले पर मिलकर बोरी बंधान तैयार किया है ताकि पानी को रोककर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके.

नहीं ली कोई सरकारी मदद
ग्रामीण सुरेंद्र बैस ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बरसात खत्म होते ही गर्मियों में यही नाले सूख जाते हैं और फिर पानी के लिए लोगों से ज्यादा पशु-पक्षियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. इस समस्या को देखते हुए बिना किसी सरकारी मदद के गांव के लोगों ने खुद मजदूरी, समय और संसाधन लगाते हुए यह जल संरक्षण कार्य किया.

जल संरक्षण से बढ़ेगी फसल की पैदावार
उन्होंने आगे कहा कि अगर अभी पानी को रोका जाए, तो गर्मियों में खेतों की सिंचाई और मवेशियों के लिए यही पानी जीवनदायिनी साबित होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जल संरक्षण से फसल की पैदावार बढ़ेगी और किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे.

सरकार ही नहीं बल्कि जनता की भी जिम्मेदारी
इस पहल का स्वागत करते हुए कुमार सिंह टेकाम ने लोकल 18 से कहा कि जल संरक्षण सिर्फ सरकारी योजनाओं का काम नहीं है बल्कि यह जनता की जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि केशलार गांव के लोगों ने जो किया है, वह बाकी क्षेत्रों के लिए मिसाल है. इससे साबित होता है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो सीमित साधनों में भी बड़ा बदलाव संभव है. बताते चलें कि गांवों के युवा अब जल संरक्षण के बारे में सोचते हुए भविष्य की रणनीति तैयार कर रहे हैं. वे भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटने के लिए अभी से अपने-अपने स्तर पर काम करने में जुटे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

सीधी के युवाओं ने रोकी नदी की धार, दूर किया जल संकट, फिर लहलहाने लगी फसल



Source link