सीधी. सीधी में महंगाई जितनी तेजी भाग रही है, ऐसे में गांधी चौराहे की बाज़ार महंगाई से राहत दे रहे हैं. जहां जेब हल्की होने के बाद भी थैला भारी हो जाता है, जहां दिल्ली के चांदनी चौक और सरोजनी नगर मार्केट से भी सस्ते कपड़े और गृहस्थी का सामान आसानी से मिल जाता है. यहां घर का सारा सामान सस्ते में मिल जाता है. कपड़े, किचन के सामान, बच्चों के खिलौने सबकुछ मिल जाएगा और अगर आप स्टूडेंट हैं, तो स्टडी मटीरियल भी यहां बहुत सस्ते में मिल जाता है.
यहां लोकल आर्ट, हैंडमेड ज्वेलरी, स्टॉल, बैग्स और छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम्स इतने सस्ते मिलते हैं कि 200 रुपये में आप खुद के लिए भी और दोस्तों के लिए भी कुछ ले आएंगे. मार्केट में आपको हर एक ट्रेंड के फैशन देखने को मिल जाएगा. यहां पर आपको जो भी फैशन चल रहा होता है, उस हिसाब से यहां पर आपको कपड़े देखने को मिल जाएंगे. खास बात यह है की लड़कियों के लिए यह मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं है.
दशकों से ये मार्केट के वेंकट क्रमांक 2 के सामने सड़क किनारे किनारे संचालित हो रहा है. जहां सस्ते रेट में जूते, कपड़े रसोई का सामान, ठंडी और गर्मी के कपड़े के साथ गृहस्थी का सामान आसानी से मिल जाता है. 150 रुपए में कुर्ती, टॉप, लेगिंग बड़ी आसानी से मिल जाते हैं.
गांधी चौराहे स्थित एक्सीलेंस स्कूल के सामने सड़क किनारे पिछले 10 साल से दुकान चला रहे आशुतोष गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि भले ही इस बाजार में दुकानों के नाम नहीं हैं, लेकिन रोजाना यहां 15 से 20 दुकानें सजती हैं, जहां लोग सस्ते दाम में झोला भर सामान खरीद लेते हैं. यहां जींस सिर्फ ₹300 में, शर्ट ₹200 में और बच्चों की जरकिन मात्र ₹150 से मिल जाती है, जबकि महिलाओं के बादु ₹300 से शुरू हैं. यह सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती हैं. आशुतोष ने बताया कि यहां का सारा सामान कोलकाता, जबलपुर और कटनी से डायरेक्ट आता है, इसलिए दाम बेहद कम हैं. जबकि शोरूम वालों को रूम रेंट, बिजली और अन्य खर्च देने पड़ते हैं, इसलिए वे सामान महंगे बेचते हैं.