Last Updated:
Robin Smith Record vs India: रॉबिन स्मिथ का बल्ला भारत के खिलाफ जमकर बोला. खासकर अपने घर यानी इंग्लैंड में तो वह भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर बल्लेबाजी करते थे. यह उस दौर की बात है, जब मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे थे. इंग्लैंड के इस दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है.
नई दिल्ली. मोहम्मद अजहरुद्दीन, क्रिकेट की दुनिया का वो नाम जो एक दौर में जादू के पर्याय से कम नहीं था. अपनी कलाइयों के हुनर से रनों का अंबार लगाते हुए कई रिकॉर्ड्स बनाए, जो आज भी कायम हैं. हालांकि, एक अंग्रेज खिलाड़ी ऐसा था, जो अजहरुद्दीन के कप्तानी के समय में उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. भारत के खिलाफ हमेशा आग उगलने वाले इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर अजहर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को धूल चटाई थी, जिससे उनकी कप्तान पर सवाल खड़े हुए. दरअसल, हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो इंग्लैंड के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ हैं, जिनका हाल ही में 62 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा.
बल्ले से खूब मचाई तबाही
इंग्लैंड के इस डैशिंग बल्लेबाजों में शुमार रॉबिन स्मिथ की एक दिसंबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया में उनके साउथ पर्थ अपार्टमेंट में अचानक उनकी मौत हो गई. उनके परिवार ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के जरिए यह दुखद खबर साझा की. स्मिथ ने 80 और 90 के दशक में तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बेखौफ बैटिंग से तहलका मचाया इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर को मैदान पर उनकी निडर बैटिंग के लिए बहुत याद किया जाता था. उन्होंने 4000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए और इंग्लैंड को 1992 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा.
भारत की नाम में किया दम
रॉबिन स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी से भारत की नाम में दम करके रख दिया था. उनका टेस्ट और वनडे दोनों में ही टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. टेस्ट में 60 से ऊपर का औसत तो वनडे में भारत के खिलाफ उनका बल्ला 50 से ऊपर की औसत से गरजा. अपने घर में खेलते हुए वह बेहद घातक साबित हुए. भारत के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में उनका नाबाद शतक ठोका था.
टीम इंडिया के खिलाफ कैसा था रिकॉर्ड?
1990 में जब अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई, तो स्मिथ उन बल्लेबाजों में से एक थे, जिन्होंने रनों का अंबार लगाया. उन्होंने तीन मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक के साथ 300 से ज्यादा रन ठोके थे. लॉर्ड्स और मैनचेस्टर का मैदान उनके शतक का गवाह बना. वनडे में भी रॉबिन स्मिथ भारत के खिलाफ दो शतक जड़ने में कामयाब रहे. टेस्ट और वनडे में कुल मिलाकर इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ 16 मैच खेले, जिसमें 1012 रन बनाए. वनडे में 129 रन तो टेस्ट में नाबाद 121 रन उनका भारत के खिलाफ बेस्ट स्कोर था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें