ICC Ranking: शिखर पर पहुंचने से इतने अंक दूर विराट कोहली, रैंकिंग में लगाई छलांग, शुभमन का हुआ भारी नुकसान

ICC Ranking: शिखर पर पहुंचने से इतने अंक दूर विराट कोहली, रैंकिंग में लगाई छलांग, शुभमन का हुआ भारी नुकसान


ICC ODI Rankings: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में शानदार शतक जड़ने के बाद विराट कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ है. आईसीसी ने जो ताजा रैंकिंग जारी की है, उसके अनुसार कोहली अब नंबर-4 पर पहुंच गए हैं. लंबे समय तक ODI के शिखर पर रहने के बाद वो पिछले कुछ समय से टॉप-5 से बाहर हो गए थे, लेकिन स्टार बल्लेबाज एक बार फिर इस फॉर्मेट में बादशाहत हासिल करने के सफर पर निकल पड़े हैं.

कहते हैं किसी का फायदा तो किसी का नुकसान. आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली तो नंबर-4 पर पहुंच गए हैं, लेकिन उनके कारण भारतीय कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है. वो अब नंबर-5 पर खिसक गए हैं.

बादशाहत हासिल करने से इतने अंक दूर कोहली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपने ODI करियर का 52वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया था. वो इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में 52 सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक ठोके थे. ऐतिहासिक शतक के बाद विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में छलांग लगाई है. वो ODI रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि वो वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने से सिर्फ 32 रेटिंग अंक दूर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


शुभमन गिल को हुआ नुकसान 

गर्दन में इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर चल रहे शुभमन गिल को ODI रैंकिंग में नुकसान हुआ है. भारतीय कप्तान अब नंबर-5 पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.

रोहित शर्मा शिखर पर मौजूद 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में अभी भी शिखर पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हिटमैन ने 57 रनों की अच्छी पारी खेली थी और कोहली के साथ 136 रनों की कीमती पार्टनरशिप की थी. न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल दूसरे और अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: रायपुर वनडे में टीम ने किए 3 बड़े बदलाव, केएल राहुल ने क्यों कहा, ”मुझपर बहुत ज्यादा दबाव?”



Source link