IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज की हार के जख्म कील ठोक दी है. भारत को दूसरे वनडे में अफ्रीका ने बुरी तरह से 4 विकेट से रौंदा. 358 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इंडिया के लिए जीत के लाले नजर आए. हार के बाद कप्तान राहुल ने खुद को कोसते नजर आए. भारत की तरफ से बल्लेबाजी जोरदार थी लेकिन खराब फील्डिंग और खराब गेंदबाजी ने खेल बिगाड़ दिया. हार के बाद राहुल ने खुलकर बात की और खुद को भी कोसा.
टॉस हारा था भारत
भारतीय टीम को टॉस के दौरान हार का सामना करना पड़ा था. बल्लेबाजी में पूरा जोर देखने को मिला और टीम इंडिया ने बोर्ड पर 358 रन टांग दिए थे. लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया के लिए जीत काफी दूर नजर आई. विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जमाया. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने भी वनडे करियर का पहली सेंचुरी ठोक सुर्खियां बटोरी. लेकिन दोनों शतकों की मेहनत बेकार गई. कप्तान राहुल ने टॉस की इस मैच में अहम भूमिका बताई.
क्या बोले राहुल?
केएल राहुल ने कहा, ‘काफी ओस थी और दूसरी इनिंग्स में बॉलिंग करना कितना मुश्किल था. अंपायर कुछ बार बॉल बदलने के लिए काफी अच्छे रहे हैं, लेकिन फिर भी टॉस का बहुत बड़ा रोल होता है. मैं लगातार दो टॉस हारने पर खुद को कोस रहा हूं. हमेशा कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हम बेहतर कर सकते थे. मुझे पता है कि 350 अच्छा लगता है, लेकिन पिछले गेम के बाद भी ड्रेसिंग रूम में यही बात चल रही थीहम एक्स्ट्रा 20-25 रन कैसे बना सकते हैं ताकि बॉलर्स को गीली बॉल से बॉलिंग करते समय कुछ सहारा मिल सके.’
फील्डिंग पर की बात
उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलर्स, ज़ाहिर है, पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है. हमने फील्ड में कुछ आसान रन भी दिए. अगर हम गेम के तीनों पहलुओं को ठीक कर सकें और थोड़े और शार्प हो सकें तो शायद वे 20-25 रन हमारे पक्ष में आ सकते हैं. ऋतु और विराट ने जिस तरह से बैटिंग की, उसे देखना बहुत अच्छा था. विराट अपना काम करते रहते हैं. हमने 53 बार उन्हें ये करते देखा है औरअब आदत है. बस यह देखना कि ऋतु ने जिस तरह से बैटिंग की वह बहुत सुंदर था.’
ये भी पढे़ं.. रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड.. बावुमा की कप्तानी में अफ्रीका का हल्ला बोल, फिर रच दिया नया इतिहास
खुद की बैटिंग पोजीशन पर की बात
राहुल ने आगे कहा, ‘अगर लोअर ऑर्डर थोड़ा और योगदान दे पाता और कुछ और बाउंड्री मार पाता, तो शायद वे 20 रन होते जिनसे हम खुश होते. आज पहली बार है कि मुझे 6 नंबर पर भेजा गया और मैं 5 नंबर पर आया. विराट और ऋतु ने टेम्पो सेट किया था. जीजी भाई और मुझे लगा कि यह मेरे लिए सही समय है कि मैं आकर उस टेम्पो को जारी रखूं. मैंने पिछले गेम में फिफ्टी बनाई थी, कॉन्फिडेंट महसूस कर रहा था, इसलिए नंबर 5 पर आना बेहतर था.’