IND vs SA: टेस्ट के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे सीरीज में भी भारत को जोर का झटका दे दिया है. पहला मुकाबला भारत ने जीतकर 1-0 से बढ़त बनाई थी, लेकिन रायपुर में दूसरे मुकाबले में प्रोटियाज दहाड़े. अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से मात देकर सीरीज बराबरी पर अटका दी है. अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम ने घर के बाहर सबसे बड़ा रन चेज कर भारत की गेंदबाजी पर बड़ा सवाल छोड़ दिया है.
अफ्रीका ने चुनी थी गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. हमेशा की तरह विराट कोहली ने अपना रूटीन गेम खेला और टीम इंडिया की लाज बचाई. विराट कोहली ने 102 रन की बहुमूल्य पारी खेली और 90 गेंद में शतक ठोका. दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ भी कोहली के ढर्रे पर चले और 105 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जमाए. लेकिन अफ्रीका की तिकड़ी के सामनने ये पारियां भी फीकी नजर आईं. अफ्रीका की टीम ने एकतरफा अंदाज में 358 रन के पहाड़ को चेज कर लिया.
मारक्रम की शानदार पारी
साउथ अफ्रीका की तरफ से एडेन मारक्रम ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी. उन्होंने कोहली के शतक का जवाब देते हुए 110 रन की पारी खेली. कप्तान बावुमा भी पीछे नहीं रहे और 46 रन ठोके. इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस ने बेरहम अंदाज में भारत को धोया. ब्रीट्जके ने 68 रन की पारी खेली जबकि ब्रेविस ने महज 34 गेंद में 54 रन ठोके जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल थे. अंत में हर बॉल पर रन की जरूरत पड़ी तो कॉर्बिन बॉश ने मैच एकतरफा कर दिया.
ये भी पढ़ें.. VIDEO: बिना खेले छा गए तिलक वर्मा… सुपरमैन बनकर किया करिश्मा, बल्लेबाज भी हैरान
भारत की खराब गेंदबाजी
टीम इंडिया की तरफ से रायपुर में गेंदबाजी नाजुक नजर आई. नो, वाइड बॉल की झड़ी के साथ खराब फील्डिंग भी देखने को मिली. भारत की तरफ से कई बाउंड्री और कुछ अहम कैच छोड़े गए. जिसका खामियाजा हार के साथ भुगतना पड़ा. अब टीम इंडिया वनडे सीरीज में हार के दाग से 6 दिसंबर को बचना चाहेगी. टेस्ट में हार के चर्चे आज भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ये शिकस्त टेस्ट सीरीज की हार की आग में घी जैसा काम करेगी.