MP News Live 03 दिसंबर: सभी मंत्रियों का खुलेगा रिपोर्ट कार्ड, कौन पास, कौन फेल फैसला करेंगे CM मोहन यादव

MP News Live 03 दिसंबर: सभी मंत्रियों का खुलेगा रिपोर्ट कार्ड, कौन पास, कौन फेल फैसला करेंगे CM मोहन यादव


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज फिर एक्शन मोड में दिखाई देंगे. मंत्रियों और उनके विभागों की परफॉर्मेंस का हाई-लेवल रिव्यू लगातार जारी है और आज भी कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है. सीएम सुबह 11 बजे मंत्रालय में विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे, जहां हर विभाग से पिछले दो साल की उपलब्धियां, कमियां और आने वाली चुनौतियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड पेश करने को कहा गया है. दरअसल, सरकार 2026 के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करना चाहती है. प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और कामकाज को रफ्तार देने के लिए सीएम सभी विभागों का गहन मूल्यांकन कर रहे हैं. मंत्रियों और अफसरों को साफ संदेश दिया गया है किसी भी तरह की लापरवाही मंजूर नहीं, और काम जमीन पर दिखना चाहिए. पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. कई विभागों की समीक्षा में सीएम ने सीधे सवाल पूछे और निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कामों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब आज की बैठक भी खास इसलिए है, क्योंकि इसमें उन विभागों का रिपोर्ट कार्ड खुल सकता है, जिन पर काम की धीमी रफ्तार को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं.

homemadhya-pradesh

LIVE: सभी मंत्रियों का खुलेगा रिपोर्ट कार्ड, कौन पास, कौन फेल फैसला करेंगे CM



Source link