Virat Kohli Record: विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड.. सचिन के 100 शतकों जैसा मजबूत, ODI इतिहास में ये अजूबा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

Virat Kohli Record: विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड.. सचिन के 100 शतकों जैसा मजबूत, ODI इतिहास में ये अजूबा करने वाले इकलौते बल्लेबाज


Virat Kohli Record: विराट कोहली वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के कट्टर दुश्मन साबित होते नजर आ रहे हैं. कोहली ने पहले रांची में शतक ठोका और अब रायपुर में भी शतक से डंका पीटा. शतक का शोर पूरे भारत में गूंज ही चुका है, लेकिन कई फैंस अभी उनके सबसे बड़े अजूबे से अनजान होंगे. कोहली ने सचिन के 100 शतकों ही जितना मजबूत महारिकॉर्ड खुद के लिए तैयार कर लिया है. वनडे इतिहास में ये अजूबा करने वाले कोहली इकलौते बल्लेबाज साबित हुए हैं. ये वो रिकॉर्ड है जिससे कोहली की कंसिस्टेंसी साबित होती है. 

कोहली की 102 रन की पारी

रांची में विराट कोहली ने 135 रन की पारी खेली थी. दूसरे वनडे रायपुर में उन्होंने 102 रन ठोके. उन्होंने ये पारी 93 गेंद में खेली जिसमें 7 चौके और 2 छक्के देखने को मिले. कोहली के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आतिशी अंदाज में शतक ठोका. उन्होंने 83 गेंद में 105 रन ठोके जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जमाए. केएल राहुल ने भी मौका नहीं छोड़ा, उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक ठोका था और इस मैच में भी 66 रन की पारी खेली. इन पारियों की बदौलत भारत ने बोर्ड पर 358 रन टांग दिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


सचिन के 100 शतकों जैसा मजबूत रिकॉर्ड

विराट कोहली बैक-टू-बैक सेंचुरी ठोकने में माहिर हैं. वनडे इतिहास में विराट कोहली इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने कम से कम 2 लगातार शतक ठोकने का कारनामा 11 बार किया है. कुछ साल इस रिकॉर्ड पर एबी डिविलियर्स की बादशाहत थी, लेकिन अब कोहली ने अपने रिकॉर्ड को इतना मजबूत कर लिया है कि शायद ही इसे कोई छू पाए. डिविलियर्स ने 6 बार जबकि रोहित शर्मा ने 4 बार बैक-टू-बैक सेंचुरी ठोकी थीं. 

ये भी पढ़ें.. IND vs SA: विराट कोहली की शतकीय स्ट्राइक… बैक-टू-बैक सेंचुरी से अफ्रीका का हाल-बेहाल, दिन में दिखा दिए तारे

कोहली के 84 शतक

विराट कोहली वनडे में शतकों का रिकॉर्ड भी मजबूत करते दिख रहे हैं. वनडे में विराट के नाम 53 शतक हो चुके हैं और इसके आस-पास भी कोई नजर नहीं आ रहा है. कई साल तक वनडे में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में ऊपर था लेकिन साल 2023 में विराट ने सचिन को पछाड़ा और अब अपने रिकॉर्ड को मजबूत कर लिया है. 



Source link