परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर।
भिंड जिले के ग्राम लखनपुरा के रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसे लेकर समाज में आक्रोश फैल गया। परशुराम सेना की शिकायत
.
देहात थाना पुलिस के अनुसार, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा उर्फ सोनू ने थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लखनपुरा निवासी मनोज खन्ना (जाटव) ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाली अशोभनीय भाषा का उपयोग करता नजर आ रहा है।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने वीडियो में न केवल आपत्तिजनक शब्द कहे, बल्कि समाज विशेष के विरुद्ध भड़काने वाले बयान भी दिए। इससे जिले में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। समाज के लोगों ने ऐसे बयानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
धारा 196 में केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी शिकायत मिलने पर पुलिस ने वीडियो का परीक्षण किया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 196 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।