Last Updated:
आनंद महिंद्रा ने XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV की ब्लैक वेरिएंट के लिए खुद भी वेटिंग लिस्ट में हैं, कंपनी 14 जनवरी से बुकिंग शुरू करेगी, यह भारत की पहली सात-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है. यह कार महिंद्रा के ऑल इलेक्ट्रिक फ्यूचर विजन पर आधारित है. ये इंडिया की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसका इंडिया में सीधे तौर पर कोई कॉप्टिटर नहीं है.
नई दिल्ली. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी के ओनर होने के बावजूद उन्हें भी अपनी ही नई लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक SUV के लिए ग्राहकों के साथ इंतजार करना पड़ रहा है. बुधवार को, आनंद महिंद्रा ने कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, XEV 9S की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह इस मॉडल को ब्लैक रंग में खरीदना चाहते हैं.उनके इस पोस्ट के बाद, एक यूज़र ने मज़ाकिया लहजे में जवाब दिया कि आप तो पूरी कंपनी के ही मालिक हैं, इसलिए अपनी पसंद की कोई भी गाड़ी तुरंत ले सकते हैं, जबकि हम जैसे आम खरीदारों को इंतज़ार करना पड़ता है.
आनंद महिंद्रा ने इस बात का जवाब उसी मज़ाकिया लहजे में दिया. उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम कभी भी उनकी रिक्वेस्ट को ‘फ़ास्ट-ट्रैक’ नहीं करती. उन्होंने लिखा कि उनके आसपास के लोगों का मानना है कि वह हमेशा पेसेंश रखेंगे, और इसलिए उन्हें अक्सर ‘फॉर ग्रांटेड’ लिया जाता है, यानी उनकी टीम उन्हें हल्के में लेती है.
I’d like to order the Stealth Black, please, @rajesh664.