ओरछा के अखाड़ा मंदिर में चोरी, दान पेटी पैसे-मुकुट गायब: पुजारी ने पुलिस से की शिकायत, टीआई बोले-जांच जारी जल्द होगा खुलासा – Niwari News

ओरछा के अखाड़ा मंदिर में चोरी, दान पेटी पैसे-मुकुट गायब:  पुजारी ने पुलिस से की शिकायत, टीआई बोले-जांच जारी जल्द होगा खुलासा – Niwari News


अखाड़ा मंदिर से दान पेटी राशि और चांदी का मुकुट चोरी हो गया है।

निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित ऐतिहासिक अखाड़ा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर से दान पेटी राशि और चांदी का मुकुट चुरा लिया। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है।

.

दान पेटी से चांदी का मुकुट गायब

बुधवार शाम को मंदिर के पुजारी ने पूजा के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया था। गुरुवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटी का ताला टूटा हुआ पाया। पास में ही टूटा हुआ ताला पड़ा था और दान पेटी से चांदी का मुकुट भी गायब था।

दान पेटी में कितनी राशि जमा थी, इसका अनुमान अभी नहीं लगाया गया है। हालांकि, पुजारी के अनुसार, दान पेटी में पिछले कई दिनों का चढ़ावा था और उसमें काफी रकम जमा हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस रात के समय मंदिर के आसपास की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। दरअसल, अखाड़ा मंदिर के पास रामराजा लोक का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।

टीआई बोले-जांच जारी, जल्द करेंगे मामले का खुलासा

थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि हमारी टीम जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि संदिग्धों की पहचान कर चोरी की गई सामग्री बरामद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।



Source link