घर में उगाइए लाल, काले, हरे अंगूर, गमले में बोने का दिसंबर सबसे बढ़िया समय, 60 दिन बाद फल, सीखें तरीका

घर में उगाइए लाल, काले, हरे अंगूर, गमले में बोने का दिसंबर सबसे बढ़िया समय, 60 दिन बाद फल, सीखें तरीका


Last Updated:

Grapes Planting Tips: अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आप घर पर आसानी से अंगूर भी उगा सकते हैं. इसके लिए दिसंबर का महीना बेस्ट माना जाता है. एक्सपर्ट की इन टिप्स को अपनाकर आप घर में अंगूर भी उगा सकते हैं. जानें कैसे…

अगर आप अंगूर फल खाने के शौकीन हैं और आप इसे घर पर ही लगाना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इसे घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं. अंगूर जो खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ ही शरीर के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होते हैं.

Gardening tips

वैसे तो ज्यादातर अंगूर कलम (cutting) से उगाए जाते हैं, लेकिन बीज से उगाना भी संभव है. हालांकि, इसमें कटिंग से ज़्यादा समय लग सकता है. अंगूर के बीज ऐसे खरीदें, जिसकी गुणवत्ता अच्छी हो.

Gardening tips

सबसे पहले नर्सरी में जाकर बड़े और गहरे आकार का गमला खरीद लें. अब इस गमले में एक छेद बनाएं, जिससे जल निकासी हो सके. दरअसल, गमले में पानी रुकने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tips and Tricks

अब गमले में मिट्टी भरकर इसमें थोड़ा सा जैविक खाद मिलाएं, ताकि पौधे अच्छी तरह से विकसित हो सकें. गमले में बीज लगाने से पहले इन्हें कुछ घंटे के लिए पानी में भीगो लें. इससे बीज की ऊपरी परत नरम हो जाएगी. अब इस बीज को मिट्टी में 1 से 2 इंच की गहराई पर लगाएं.

Tips and Tricks

फिर हल्के हाथों से बीज के आसपास मिट्टी को कवर कर दें, ताकि जड़ को महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिल सके. अब इसमें हल्का सा पानी छिड़कें.फिर गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सके.

Tips and Tricks

कम-से-कम 6 से 7 घंटे की धूप पौधे को मिलनी चाहिए, ताकि वह जल्द से जल्द अंकुरित हो सके. कुछ दिनों बाद गमले में खाद डाल दें. इसके अलावा, नियमित तौर पर पानी छिड़कते रहे, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.धीरे-धीरे गमले में अंगूर की बेल उग जाएगी. करीब 60 से 70 दिनों के अंदर फल लगने लगेंगे.

Tips and Tricks

अंगूर को दुनिया भर के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. कुछ लोग तो इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा भी बना लेते हैं. अंगूर जो हरे, काले और लाल रंग के पाए जाते हैं. इसका इस्तेमाल जूस, वाइन, जैम सहित अन्य खाद्य पदार्थों के बनाने में किया जाता है.

Tips and Tricks

अंगूर स्वाद में खट्टा और मीठा होता है. इसमें विटामिन C, K, फाइबर, आदि पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह पानी की कमी को भी दूर करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर में उगाइए अंगूर, गमले में बोने का दिसंबर बढ़िया समय, 60 दिन बाद फल



Source link