- Hindi News
- Career
- Nursery Admissions Begin In Delhi, Submit The Form By December 27, Along With Age Criteria, Reservation And Other Required Documents.
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एकेडमिक सेशन 2026-27 में नर्सरी, KG और पहली कक्षा में एडमिशन के लिए दिल्ली सरकार ने पूरा शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। 4 दिसंबर से एडमिशन साइकिल शुरू हो रही है। स्कूलों को कड़ाई से शेड्यूल का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, KG और क्लास 1 के लिए उम्र-सीमा
- नर्सरी (बालवाटिका 1/ प्री-स्कूल 1)- 3 से 4 साल
- KG (बालवाटिका 2/ प्री-स्कूल 2)- 4 से 5 साल
- क्लास 1- 5 से 6 साल

हर प्राइवेट और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल को…
- एडमिशन क्राइटिरिया
- हर क्राइटिरिया के लिए दिए जाने वाले पॉइंट्स
- सभी एप्लिकेंट्स के नाम
- स्कूल के सिस्टम के अंतर्गत हर एप्लिकेंट को दिए जाने वाले पॉइंट्स
अपलोड करने होंगे।
अगर स्कूल में मौजूद सीट्स से ज्यादा कैंडिडेट्स एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं तो स्कूलों को पूरी पारदर्शिता के साथ ड्रॉ के जरिए बच्चों का सिलेक्शन करना होगा। इस प्रोसेस से दो दिन पहले बच्चों के पेरेंट्स को जानकारी दी जानी चाहिए और इस पूरे प्रोसेस का वीडियो बनाया जाए। इस वीडियो की कॉपीज स्कूलों को अपने पास रखनी होंगी।
25% सीट्स EWS कैटेगरी के लिए रिजर्व होंगी
प्राइवेट और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को 25% सीटें EWS यानी इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन्स, डिस्एडवांटेज्ड ग्रुप्स और डिसएबल बच्चों के लिए रिजर्व करनी होंगी। ये रिजर्वेशन राइट टू एजुकेशन एक्ट के सेक्शन 12(1)(C) के तहत दिया जाता है। साथ ही दिल्ली हाइकोर्ट ने इस संबंध में 24 मई 2012 को एक ऑर्डर भी पास किया था।
एडमिशन से पहले किन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें?
एडमिशन प्रोसेस के लिए पेरेंट्स को कुछ डॉक्यूमेंट्स पहले से ही तैयार रखना चाहिए….
- उम्र सीमा चेक करने के लिए वैलिड बर्थ सर्टिफिकेट
- बच्चे और माता-पिता के हाल ही में लिए गए फोटो
- प्रूफ ऑफ रेजिडेंस
- वर्किंग इमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
इसके अलावा कई स्कूलों में कुछ एडिशनल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत भी पड़ सकती है, जैसे…
- सिबलिंग प्रूफ
- एल्युमिनाई सर्टिफिकेट
- कैटेगरी स्पेसिफिक डॉक्यूमेंट्स
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
7 दिसंबर को CLAT 2026:139 सेंटर्स पर दोपहर 2 बजे से होगा एग्जाम, रिपोर्टिंग टाइम का रखें खास ख्याल; 30 सेकेंड रूल फॉलो करें

7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम के 4 बजे तक CLAT यानी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 एग्जाम होना है। देशभर में 139 एग्जाम सेंटर्स पर यह आयोजित होगा। पूरी खबर पढ़ें…