Last Updated:
Rajpal Yadav Visited Bageshwar Dham: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां पर उन्होंने बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लिया. फिर वहां गए जहां पं. धीरेंद्र शास्त्री का जन्म हुआ था. शादी को लेकर वहां ऐसी बात कही कि…
Rajpal Yadav Visited Bageshwar Dham. बीते बुधवार को जाने-माने फिल्म कलाकार राजपाल यादव बागेश्वर धाम पहुंचे. फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने बाबा बागेश्वर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. साथ ही उन्होंने बाबा बागेश्वर की जन्मभूमि देखी और अपने अनुभव का एक वीडियो ब्लॉग भी बनाया. राजपाल यादव ने कहा “बागेश्वर धाम में छुआछूत, आडंबर और असमानता से परे एक सकारात्मक, पवित्र और समदर्शी वातावरण महसूस होता है. बाबा बागेश्वर युवाओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं.”
बाबा बागेश्वर के बारे में कही ये बात
राजपाल यादव ने बालाजी से प्रार्थना की “महाराज को स्वस्थ रखें ताकि वह राष्ट्र और विश्व के कल्याण की सेवा में निरंतर लगे रहें. बागेश्वर धाम का यह दरबार समाज, राजनीति, परिवार और विश्व नीति की सेवा का प्रतीक बन गया है.”
बाबा बागेश्वर ने कही ये बात
बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव से मिलकर बाबा बागेश्वर ने कहा “आपकी कॉमेडी दुखी लोगों को भी हंसा देते ही. किसी का दुख कुछ समय के लिए भी कम कर देना बड़ी बात है. आप पर बालाजी की कृपा हमेशा बनी रहे.”
गुरजी की शादी का किया समर्थन
बाबा बागेश्वर की जन्मभूमि में एक चित्र था, जिसके नीचे लिखा था “अब जल्दी शादी कर ले मेरे लाल.” जिसे दोहराते हुए हास्य शैली में राजपाल ने सबको हंसाया तो बाबा बागेश्वर की माता जी भी लोटपोट हो गईं.
सनातन हिंदू एकता यात्रा में हुए थे शामिल
बता दें, अभिनेता राजपाल यादव पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की दिल्ली से मथुरा सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी शामिल हुए थे. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही बागेश्वर धाम आएंगे.
प्रेमानंद महाराज से भी मिले
बता दें कि बागेश्वर धाम आने से पहले राजपाल यादव वृंदावन भी गए थे. यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का दर्शन किया और उनसे आशीर्वाद लिया. संत प्रेमानंद महाराज के साथ राजपाल यादव की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें