महिला का अवैध शराब बेचते वीडियो आया सामने: जनपद सदस्य ने पुलिस से की लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग – Satna News

महिला का अवैध शराब बेचते वीडियो आया सामने:  जनपद सदस्य ने पुलिस से की लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग – Satna News



सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझियारी अंतर्गत चकरगोहान गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला को कथित रूप से शराब बेचते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रा

.

स्थानीय जनपद सदस्य भावना सिंह और पंचायत पदाधिकारियों ने गांव के निवासी रामप्रदीप शुक्ला पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए सिंहपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख है कि रामप्रदीप लंबे समय से गांव के मुख्य चौराहे सहित मुख्य मार्ग किनारे अवैध शराब बेच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार समझाने और सरपंच द्वारा भी शिकायत भेजे जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चों को शराब पीने के लिए उकसाया जा रहा

शिकायत के अनुसार शराब की बिक्री से गांव के युवा और नाबालिग बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि उन्हें शराब सेवन की ओर उकसाया जा रहा है, जिससे सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

जनपद सदस्य भावना सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगी।

पुलिस बोली- वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई होगी

सिंहपुर टीआई अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में लिया गया है। शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी तस्दीक कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link