मुरार हॉस्पिटल में कर्मचारियों के बीच मारपीट: बच्चे का वीडियो बनाने पर शुरू हुआ विवाद, प्रबंधन का कहना – मामले की करेंगे जांच – Gwalior News

मुरार हॉस्पिटल में कर्मचारियों के बीच मारपीट:  बच्चे का वीडियो बनाने पर शुरू हुआ विवाद, प्रबंधन का कहना – मामले की करेंगे जांच – Gwalior News



हॉस्पिटल के मेटरनिटी वॉर्ड में स्टॉफ और अटेंडर के बीच मारपीट

ग्वालियर के मुरार मेटरनिटी हॉस्पिटल में स्टाफ और एक अटेंडर के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह विवाद बुधवार शाम की बताई जा रही हैं। जब एक बच्चे का वीडियो बनाने को लेकर स्टॉफ औप अटेंडर आपस में भीड़ गए, जिसमें झाड़ू और चप्पलों का भी इस्तेमाल कि

.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती एक बच्चे का अटेंडर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। अस्पताल स्टाफ ने उसे ऐसा करने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और पुरुष एक-दूसरे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए झाड़ू और चप्पलों से मारपीट करते दिख रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले की आंतरिक जांच करने की बात कही गई है। सिविल सर्जन डॉ. बिरथरिया ने पुष्टि कि हैं की दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है और मामले की आंतरिक जांच कराई जाएगी।



Source link