रूम हीटर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, लापरवाही से बड़ा नुकसान

रूम हीटर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, लापरवाही से बड़ा नुकसान


Last Updated:

Khargone News: हीटर कमरे की हवा को खींच लेता है और उसे गर्म करके वापस छोड़ता है. इस दौरान हवा की ऑक्सीजन कम होकर कार्बन मोनोऑक्साइड में बदलने लगती है. गैस की मात्रा बढ़ने पर चक्कर आने लगते हैं और इससे इंसान बेहोश भी हो सकता है.

खरगोन. सर्दियों में ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन जाती है. सही तरीका न पता होने पर त्वचा संबंधी समस्याओं से लेकर बेहोशी और आग लगने तक का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि रूम हीटर आराम तो देता है लेकिन गलत इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है. इसके इस्तेमाल पर सावधान रहना भी जरूरी है. कई बार लोग खिड़की-दरवाजा बंद कर हीटर चलाते हैं, जिस वजह से कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा होने लगती है. यह गैस बेहद हानिकारक होती है. हर साल ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिनमें हीटर के गलत इस्तेमाल के चलते लोग बेहोश हो जाते हैं और कभी-कभी जान तक चली जाती है.

मध्य प्रदेश के खरगोन में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां रूम हीटर के चलते लोग बेहोश हो गए. इलेक्ट्रिशियन नयन जैन ने लोकल 18 से कहा कि हीटर जितना आराम देता है, उतना ही सावधानी न रखने पर खतरनाक साबित होता है. हीटर क्वाइल को गर्म कर कमरे में गर्माहट फैलाता है लेकिन इसी प्रक्रिया में कमरे की ऑक्सीजन कम हो जाती है, जो बड़ी समस्या बनती है.

ऑक्सीजन कम होने से बढ़ता है खतरा
उन्होंने कहा कि हीटर कमरे की ताजी हवा को खींचकर उसे गर्म करके वापस छोड़ता है. इस दौरान हवा की ऑक्सीजन कम होकर कार्बन मोनोऑक्साइड में बदलने लगती है. गैस की मात्रा बढ़ने पर व्यक्ति अचानक चक्कर महसूस कर सकता है और बेहोश भी हो सकता है.

त्वचा पर भी असर छोड़ता है हीटर
नयन जैन ने आगे कहा कि रूम हीटर का ज्यादा उपयोग त्वचा को भी प्रभावित करता है. हीटर की सीधी गर्मी से त्वचा सूखने लगती है, जलन होती है और कई बार जलने के निशान तक बन जाते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल सीमित और सावधानी से करना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान
1. बंद कमरे में कभी भी रूम हीटर न चलाएं.
2. कमरे में वेंटिलेशन हो, कम से कम एक खिड़की जरूर खुली रखें.
3. हीटर को किसी कपड़े, पेपर या लकड़ी पर न रखें. हमेशा टाइल्स या किसी ठोस सतह पर रखें.
4. बच्चों और पालतू जानवरों से हीटर को दूर रखें.
5. कमरे के साइज के अनुसार ही हीटर का चयन करें.
6. अगर पुराना रॉड वाला हीटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो निर्धारित तापमान के बाद उसे बंद कर दें और उपयोग से पहले जांच जरूर करें.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

रूम हीटर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, लापरवाही से बड़ा नुकसान

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link