रोहित शर्मा के सुपरहिट रिकॉर्ड…,जिन्हें तोड़ पाना कोहली के लिए भी असंभव, आंकड़े उड़ा देंगे होश

रोहित शर्मा के सुपरहिट रिकॉर्ड…,जिन्हें तोड़ पाना कोहली के लिए भी असंभव, आंकड़े उड़ा देंगे होश


भारतीय क्रिकेट में पिछले 10 सालों में 2 बड़े नाम उभरकर पुरी दुनिया के सामने आए हैं. दोनों ने ही लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में जमकर  नाम कमाए हैं.अब तक आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की स्टार जोड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा(RO-kO) के बारे में. विराट की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गजब के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं,  उन्होंने लगातार बैक टू बैक सेंचुरी लगाकर अपने वापसी का बिगुल बजा दिया था. कोहली ने बेशक ही कई सारे रिकॉर्ड कायम किए हैं, लेकिन वनडे में रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे रिकॉर्ज कायम किए हैं, जिसे विराट भी कभी नहीं तोड़ पाएंगे. चलिए जानते हैं रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए उन ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में. 

रोहित का 264

रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ न केवल अपने करियर बल्कि पूरे वनडे इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी खेल डाली थी. रोहित ने श्रीलंका के गेंदबाजों को इस कदर पीटा था मानों वो कोई निजी बदला निकाल रहे हैं. उन्होंने 264 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तबाही मचा कर रख दी थी.  वहीं, विराट की बात करें तो उनके नाम 183 रनों का स्कोर है. विराट रोहित को इस मामले में कभी भी नहीं पिछाड़ पाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने 2019 के वनडे विश्व कप में बल्ले से खूब आग बरसाई थी.रोहित ने उस टूर्नामेंट के दौरान 5 शतक ठोके थे, किसी भी सिंगल सीरीज में बनाए गया ये सबसे ज्यादा शतक था. विराट इस मामले में रोहित शर्मा से काफी पीछे हैं. ये कारनामा आजतक कोई नहीं कर पाया है. विराट की अगर बात करें तो उनके नाम भी किसी सीरीज में बस 3 शतक का रिकॉर्ड है. ऐसे में रोहित का ये रिकॉर्ड तोड़ना बेहद ही चैलेंजिंग टास्क होगा.

चौके-छक्के से सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा के नाम एक पारी में सबसे ज्यादा चौके छक्के के जरिए रन बनाने का वनडे रिकॉर्ड कायम है. विराट कोहली क्या उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं दिखाई देता है. बता दें कि साल 2014 में अपने दोहरे शतक के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे. उन्होंने केवल चौके और छक्के से 186 रन बना डाले. जहां किसी खिलाड़ी के लिए 186 रन बनाना बड़ी बात होती है, ऐसे में रोहित ने ये कारनामा केवल बाउंड्री के जरिए कर दिखाया. जो कि आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें : ODI में सबसे ज्यादा बार 50+, इस महान खिलाड़ी ने मचाई थी बल्ले से तबाही, देखें पूरी लिस्ट



Source link