सिंगरौली में 8 दिन में 1030 वाहनों पर कार्रवाई: हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया; 5.20 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला – Singrauli News

सिंगरौली में 8 दिन में 1030 वाहनों पर कार्रवाई:  हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया; 5.20 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला – Singrauli News


सिंगरौली पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात अनुशासन बढ़ाने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। 26 नवंबर से जारी इस अभियान के पहले आठ दिनों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 1030 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान 5

.

अभियान के तहत की गई कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर किए गए। ऐसे 630 चालकों से 1 लाख 89 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) वाले 280 वाहनों पर 1 लाख 40 हजार रुपए का चालान लगाया गया।

सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों को जागरूक किया

इसके अतिरिक्त, बिना वैध बीमा के 10 वाहनों और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 10 चालकों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 प्रकरणों में 1 लाख 72 हजार रुपए की कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी शासकीय योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इनमें राहगीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस सुविधा शामिल हैं। नागरिकों को जागरूक करने के लिए चौराहों, पेट्रोल पंपों, पार्कों और शासकीय कार्यालयों में फ्लेक्स-बैनरों का उपयोग किया जा रहा है।

यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Source link