5 वजह…जिसके कारण भारत को दूसरे वनडे में मिली हार, टॉस-ओस की अहम भूमिका

5 वजह…जिसके कारण भारत को दूसरे वनडे में मिली हार, टॉस-ओस की अहम भूमिका


Last Updated:

5 big reasons team india lost second odi vs south Africa: भारतीय क्रिकेट टीम को 358 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा.साउथ अफ्रीका ने इस स्कोर को आसानी से चेज कर लिया. भारत की इस हार में 5 फैक्टर रहे. टीम इंडिया दूसरी बार अपने घर में इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद मुकाबला गंवा बैठी.

भारत की दूसरे वनडे में हार की 5 बड़ी वजह.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को अपने घर में उस समय शर्मसार होना पड़ा जब उसने 358 रन बोर्ड पर टांगने के बावजूद मुकाबले को गंवा दिया. साउथ अफ्रीका ने पहली बार भारत में वनडे में इतना बड़ा स्कोर चेज किया. साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज बराबर कर लिया. हालांकि साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया. भारतीय फील्डर्स ने खराब फील्डिंग की जबकि यशस्वी जायसवाल के हाथों एडेन मार्करम का कैच छूटना भी टीम इंडिया को काफी महंगा पड़ा. भारत की इस हार में 5 फैक्टर रहे.

भारत की रायपुर में दूसरे वनडे में हार की सबसे बड़ी वजह टॉस हारना रहा. साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. रायपुर में इस समय शाम में ओस काफी गिरती है. ओस की वजह से स्पिन गेंदबाज बॉल को सही से ग्रीप नहीं कर पाते हैं.बॉल बार बार गीली होती है. यहां रन चेज करना आसान होता है.साउथ अफ्रीका ने आसानी से रन चेज कर लिया.

भारत की दूसरे वनडे में हार की 5 बड़ी वजह.

टीम इंडिया की लचर फील्डिंग
भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद खराब फील्डिंग की. युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप ने ग्राउंड पर कई मिसफील्ड किए. भारतीय फील्डर्स ने कई बार ओवर थ्रो के रन भी दिए. जिससे भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाया और 4 गेंद बाकी रहते आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

मार्करम का कैच टपकाना पड़ा महंगा
यशस्वी जायसवाल ने शतकवीर एडेन मार्करम का कैच 53 के स्कोर पर टपका दिया था.जो भारत को आखिर में काफी महंगा पड़ा. मार्करम साउथ अफ्रीका की जीत में हीरो रहे. उन्होंने नाजुक मौके पर टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली और भारत के जबड़े से जीत को छीन लिया. यशस्वी जायसवाल ने मार्करम का आसान कैच टपका दिया था. बाद में मार्करम ने 110 रन की पारी खेली जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.

कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की खराब गेंदबाजी
स्पिनर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहद खराब गेंदबाजी की. कुलदीप ने अपने 10 ओवर में 78 रन लुटा दिए. वहीं कृष्णा ने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च कर डाले. प्रसिद्ध ने दो विकेट लिए वहीं कुलदीप के नाम एक विकेट रहा.

आखिरी 60 गेंदों पर बने 74 रन
भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी की 60 गेंदों पर 74 रन जोड़े. रवींद्र जडेजा और केएल राहुल तेजी से रन बनाने में असफल रहे. इस विकेट पर भारतीय टीम को कम से कम 380 रन का स्कोर खड़ा करना चाहिए था. हार के बाद राहुल ने भी माना कि उनके निचले क्रम के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

5 वजह…जिसके कारण भारत को दूसरे वनडे में मिली हार, टॉस-ओस की अहम भूमिका



Source link