India vs South Africa: रायपुर में टीम इंडिया के हाथ से जीता हुआ मैच निकल गया. साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को चौंकाते हुए बुधवार को दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से मात दे दी. इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद रांची में खेले गए पहले वनडे मैच को 17 रन से अपने नाम किया था. अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है, जिसके बाद पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज का आयोजन होगा.
जीता हुआ मैच हाथ से निकल गया
विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) के शतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन का स्कोर बनाया और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 359 रनों का टारगेट रखा. टीम इंडिया को अपनी जीत का 100 प्रतिशत भरोसा था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे मैच 4 विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ ये खिलाड़ी
एक खिलाड़ी टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ है. इस खिलाड़ी के घटिया प्रदर्शन के कारण भारत ने रायपुर में जीता हुआ मैच गंवा दिया. टीम इंडिया का यह फ्लॉप खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 2 विकेट जरूर झटके, लेकिन उसके लिए उन्होंने पानी की तरह रन बहा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 8.2 ओवर में 85 रन लुटा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा का इकोनॉमी रेट इस दौरान 10.20 का रहा है.
करियर पर लटकी तलवार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज रहे. प्रसिद्ध कृष्णा के खराब प्रदर्शन के बाद अब उनके वनडे करियर पर भी तलवार लटकी हुई है. मोहम्मद शमी जैसे घातक और अनुभवी तेज गेंदबाज बाहर बैठे टीम इंडिया में मौके का इंतजार कर रहे हैं. मोहम्मद शमी अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे होते तो टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक बहुत मजबूत होता.